ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 5 दिनों में पुरवा हवा के कारण आम तौर पर उमस का क्रम जारी रहने की संभावना है। हालांकि कई जिलों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
20 से 24 मई. 2026 तक के मौसम :
इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 20 से 24 मई. 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,
गरज और तेज हवा के साथ हल्की बारिश :
पूर्वानुमान अवधि के दौरान, उत्तरी बिहार के अनेक जिलों में गरज वाले बादल बनने की संभावना है। इसके चलते कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा चल सकती है। 20 से 22 मई के आस-पास इसकी संभावना ज्यादा है।
तापमान :
इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
आर्द्रता, हवा की रफ्तार और दिशा :
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रहने की अनुमान है।पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 22 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।