
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “प्रधानमंत्री अजय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा अनुसूचित जाति समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। अतः योजना का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराया जाए।”
लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति करें सुनिश्चित :
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के प्रगति की समीक्षा के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, इस केलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें। ब
पीएम-अजय के प्रगति की समीक्षा :
ताते चलें कि, बुधवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के प्रगति की समीक्षा की।इ
ली जानकारी दिए निर्देश :
इस दौरान उन्होंने योजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत चल रहे कार्यों, स्वीकृत एवं लंबित प्रस्तावों, वित्तीय प्रगति तथा लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
उपस्थिति :
बैठक में जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी से उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे। जबकि अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।