
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “किसी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग भाजपा नेताओं के हताशा का आईना है। यह घिर निंदनीय कृत्य है।”
अकल्पनीय व अक्षम्य :
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की समस्तीपुर शहरी जिलाध्यक्ष अनिता राम ने शुक्रवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “देश कि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे के प्रति जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा और असंसदीय शब्दावली का प्रयोग किया गया है, वह बिल्कुल ही अकल्पनीय व अक्षम्य है।”
भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता उजागर :
श्रीमती राम ने कहा कि, “यह न केवल एक वरिष्ठ नेता का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन और समाज के वंचित और दलित वर्ग के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला भी है। इस घटना से एक बार फिर भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गया है।”
गाली-गलौज और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन :
बताते चलें कि, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमिटी, समस्तीपुर की ओर से जिलाध्यक्ष (शहरी) अनिता राम एवं सिद्धार्थ क्षत्रिय (ग्रामीण) के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के प्रति गाली-गलौज और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
असम के सीएम का पुतला दहन :
इस क्रम में गालीबाज सीएम और भाजपा नेताओं के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा का पुतला दहन किया।
राजनीतिक मुद्दों का जवाब गाली-गलौज और अमर्यादित बयानबाजी नहीं :
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय ने कहा कि, राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा है। मगर किसी भी नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि, राजनीतिक मुद्दों का जवाब तर्क और तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए, न कि गाली-गलौज और अमर्यादित बयानबाजी के माध्यम से।
कई नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल :
इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भुपनेश्वर राम, डोमन राय, देविता कुमारी गुप्ता, अरुण कु0 चौधरी, विजय शंकर शर्मा, एखलाकुर रहमान सिद्दीकी, सनातन कुमार उर्फ बालाजी, आशुतोष कुमार, अनुरोज कुमार, शिव राम ठाकुर, सुमन कुमार, सुशील कुमार राय, रणधीर राय, विजय देव, अब्दुल मालिक, अनिल चौधरी, असगर अंसारी, कपिलेश्वर आज कुमार, अशोक गुप्ता, अजय कुमार राय, संजय झा, मीना देवी, सोनी पासवान, शंभू चौधरी, विश्वनाथ हजारी, सत्यनारायण शाह, सुहेल सिद्दीकी, चंद्रभूषण सिंह, कपिलेश्वर कुंवर , विजय कुमार देव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।