
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “मौजूदा हालात में पार्टी और संगठन के प्रति लोगों का खोया हुआ भरोसा और विश्वास पुनः हासिल करना चुनौती है। इससे निपटने केलिए लोगों के बीच जाकर उन्हें संगठन और पार्टी की सोच से अवगत कराना होगा, उनकी तकलीफ को परेशानियों को महसूस करना होगा।”
तभी पार्टी होगी मजबूत :
मंगलवार को शहर के एक होटल में ‘संगठन सृजन साथी’ को लेकर आयोजित जिला कांग्रेस कमिटी के बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष (शहरी) सह महापौर अनिता राम ने उक्त बातें कही। अपने संबोधन में कांग्रेस जनों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि, इसकेलिए आम आदमी से जुड़ें, उनकी समस्याओं को सुने तथा निदान करने/करवाने में सहायता करें तभी संगठन के प्रति आम आदमी का खोया हुआ विश्वास लौटेगा और तभी पार्टी मजबूत होगी।
जिला प्रभारी ने संवाददाताओं से की बात :
बताते चलें कि श्रीमती राम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन भूपनेश्वर राम ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती से सबंधित प्रत्येक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस प्रभारी नदीम अंसारी प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए।
बनाएं 200 सृजन साथी :
इस दौरान उन्होंने संगठन सृजन साथी के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर ले जाने के लिए संगठन सृजन की आवश्यकता है। जो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष बनना चाहते हैं उन्हें कम से कम 200 सृजन साथी बनाना होगा। जो जिला काग्रेस कमिटी में आना चाहते है उन्हें भी 200 सृजन साथी बनाना होगा। प्रत्येक सृजन साथी का सदस्यता शुल्क 50 रूपया होगा।
संगठन सृजन साथी जन सम्पर्क अभियान ऐप से बनेंगे सदस्य :
उन्होंने बताया कि, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के द्वारा संगठन सृजन साथी जन सम्पर्क अभियान ऐप लॉन्च किया गया है। इसी ऐप के माध्यम सदस्य बनाए जाएंगे। श्री अंसारी ने बताए कि पार्टी की सोच जमीनी स्तर पर आम आदमी से जुड़ने की है।
उपस्थिति :
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम कलेवर प्रसाद सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मो० अबू तमीम, प्रदेश महासचिव एखलाकुर रहमान सिद्दिकी, देवीता गुप्ता, बाला जी सुमन कुमार, सुशील कुमार राय, नंदन चौधरी, कैलाश नाथ सिंह, धीरेन्द्र चौधरी, बच्चा बाबू गिरी, विनोद सिंह कुशवाहा, राम प्रीत राय, आशुतोष कुमार, परमानंद मिश्रा, डोमन राय, मनीष कुमार, अजय चौधरी, विजय देव, शिव राम ठाकुर, विश्वनाथ हजारी, ललितेश्वर ठाकुर, रघुनंदन पासवान, अब्दुल फतह, अब्दुल मलिक, अनिल कुमार चौधरी, असगर अंसारी, फिरोज अंसारी, अजय राय आदि काफी सख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।