ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जूट के रेशे से बनाए गए उत्पाद पर्यावरण अनुकूल है। नाबार्ड एवं औसेफा के इस पहल से जहां एक तरफ प्रधानमंत्री के लोकल फाॅर वोकल का सपना साकार हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ वेस्ट टू द बेस्ट का सिद्धांत भी मूर्त रूप ले रहा है। नाबार्ड और ओसेफा के तत्वावधान में आयोजित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका हेतु 20 दिवसीय प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जूट के हस्तशिल्प उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण से पारंपरिक कला के संरक्षण व संवर्धन…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 समस्तीपुर। उद्योग एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाएं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने तथा आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए संबंधित विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं तथा पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार, में आयोजित उद्योग विभाग के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश : बैठक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी व्यक्ति के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बच्चों और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सही समझ विकसित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। भावनात्मक परेशानी या मानसिक तनाव को छिपायें नहीं उसके बारे में खुल कर बात करें। जागरूकता, संवाद और संवेदनशीलता : शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आयोजित एक जागरूकता रैली के दौरान पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य अखौरी नील किशोर सिन्हा ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि भावनाओं को समझना, आवश्यकता पड़ने पर परिवार, शिक्षक या विशेषज्ञ से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘मशाल 2026’ के माध्यम से विद्यालयों में नियमित शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। मशाल 2026’ के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीपीओ सुभम कसौधन ने उक्त बातें कही। शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कई प्रतिभाशाली बच्चे होते हैं, जिन्हें उचित अवसर नहीं मिल पाता। कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं की पहचान कर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए ठोस कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन जरूरी है। ठोस कचरे का उचित प्रबंधन केवल नगर निकायों की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि घर से ही कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने के साथ उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाना होगा। कैसे पूरा होगा प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त…
तैरने लगे विवेक-विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा समेत दर्जनों मुहल्ले ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शुक्रवार की देर शाम महज करीब आधे घंटे की बारिश ने एक बार फिर समस्तीपुर शहर की जलनिकासी से निजात के वादे और दावे की पोल खोल दी। इस बारिश के बाद विवेक विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा सहित दर्जनों मुहल्ले तैरने लगे। सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हुए करोड़ो रुपये खर्च, मगर जनता को लाभ नहीं : भाकपा माले के जिला कमिटी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों और समयबद्धता एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम ने लिया आधारभूत सुविधाओं जायजा : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा का निरीक्षण के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न कक्षों, परिसर, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। की केंद्र संचालन के स्थिति की समीक्षा : जिलाधिकारी ने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 रोसड़ा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता कंचन कुमारी झा एवं उनके घरेलू नौकर सुमित कुमार को दो लाख रुपये नकद एवं 37 हजार रुपये कीमत की एक नई वाशिंग मशीन रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान सरकारी आवास की तलाशी भी ली गई, जिसमें 13 लाख 82 हजार रुपये अतिरिक्त नकद राशि बरामद की गई है। क्या है मामला : मामले में मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी मनोज कुमार ने निगरानी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। एक तरफ सरकार उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दावे करते नहीं थकती वहीं दूसरी तरफ विद्यालयों में आवश्यक संसाधन का घोर अभाव सरकार की कथनी और करनी का फर्क दिखा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड के मनियारपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय को छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए दो पालियों में संचालित करने की मांग की है। 3 कक्ष 569 छात्र-छात्राएं : इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर को पत्र भेजकर आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। प्रधानाध्यापक द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि उच्च…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। आगामी 11 अगस्त को मुंगेर विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ समारोह की भव्यता एवं गरिमा बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से शनिवार को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हॉल में कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा :…