ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। कड़ी चौकसी और निरंतर गश्ती के पुलिसिया दावे की पोल खुल गई जब, जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर रोड स्थित केनरा बैंक का एटीएम काट कर बदमाशों ने 2.11 लाख उड़ा लिए और आराम से चलते बने। हालांकि, पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई है। एटीएम काटा और कैश लेकर आराम से फरार : सीसी टीवी फुटेज के अनुसार गुरुवार अहले सुबह करीब 3 बजे जब पुलिस सहित पूरा शहर गहरी नींद में था, इसी दरम्यान काले रंग के स्कॉर्पियो से आए 5–6 बदमाशों ने गैस कटर से मशीन काटा…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 सरायरंजन। देश में अमृत काल चल रहा है। बेशक! आजादी के बाद 79 साल के साल के सफर में देश ने हर क्षेत्र में आशातीत उपलब्धियां हासिल की है। किन्तु स्वतन्त्रता प्राप्ति के 79 साल बाद भी एक बड़ा तबका शिक्षा, विकास आदि शब्दों से वंचित है, अनजान है। उन्हीं में से दो समुदाय है मुसहर और कुरेड़ी समाज। प्रखंड के अख्तियारपुर स्थित जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र द्वारा नगर पंचायत सरायरंजन के वार्ड संख्या 21 में मुसहर एवं कुरेड़ी समुदाय के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा केंद्र का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। इस पहल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पटना। पृथ्वी दिवस के अवसर पर “टीचर्स ऑफ बिहार” के तत्वावधान में वर्चुअल मीट का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इसी क्रम में टी.ओ.बी. की त्रैमासिक ई-शैक्षिक पत्रिका “प्रकृति प्रहरी” का भव्य विमोचन किया गया। शिक्षक, विद्यार्थी एवं पर्यावरण प्रेमी हुए शामिल : पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम 22 अप्रैल 2026 की रात्रि 8 बजे फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रसारित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की। कई पदाधिकारी भी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। स्वस्थ बचपन को लेकर प्रशासन सजग और गंभीर नजर आ रहा है। क्योंकि, मंगलवार को विद्यालयों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में बुधवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण व सूक्ष्म आकलन : इस क्रम में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर सेविका एवं सहायिका की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, राशन वितरण की स्थिति, बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोशाक, केंद्र…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर (एनएसबी)। जीविका के सहयोग से किरण संकुल संघ, बिसनपुर में बुधवार को जिले के सदर प्रखंड में जीविका द्वारा जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य : कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चलने वाले मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करना था। स्व–गणना से लाभ व उपयोगिता पर भी चर्चा : इस अवसर पर जीविका के कैडर एवं सदस्यों को स्व-गणना की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा इसमें उनकी भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बुधवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में विश्व पृथ्वी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। बच्चों व शिक्षकों ने लिया संकल्प : इस अवसर पर प्रधानाध्यापक के निर्देशन में बच्चों व शिक्षकों ने पृथ्वी की रक्षा करने, पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने, जल, वायु और प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग करने, पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने एवं अगली पीढ़ी हेतु एक हरा भरा और सुरक्षित पृथ्वी बनाने का संकल्प लिया। मनमोहक नारों से गूंज उठा वातावरण : इसके बाद मीना मंच के बाल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “सेहत के राज का खजाना है अंगूर। दरअसल, अंगूर एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम और विटमिन सी से भरपूर होता है। जो हृदय स्वास्थ्य, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद होता है।” अंगूर खाने का समय सुबह या दोपहर : सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव पाण्डेय ने बुधवार को अंगूर दिवस पर बच्चों व शिक्षकों से उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “रिसर्च के अनुसार अंगूर त्वचा में निखार, कैंसर से बचाव, आंखों की रोशनी बढ़ाने, वजन प्रबंधन में भी मददगार है। अंगूर खाने का सही समय सुबह या दोपहर होता है तथा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के चीनी मिल स्थित अपोलो डेंटल की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि शुमार हुआ जब एक बार फिर अपोलो डेंटल के निदेशक डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों ने बुरी तरह से टूटे हुए जबड़े को बोन प्लेटिंग के माध्यम से सफलतापूर्वक जोड़ दिया। बताते चले कि, यह पहली बार नहीं है, शहर के चीनी मिल कैंपस स्थित वशिष्ठ सदन के अपोलो डेंटल में आए दिन आधुनिक दंत चिकित्सा को नित नया आयाम दिया जा रहा है। किसी माध्यम से जानकारी मिलने पर आया हमारे पास : ताजा मामले में जानकारी देते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 कल्याणपुर। प्रखंड के वीरसिंहपुर स्थित संत पॉल टीचर्स’ ट्रेनिंग कॉलेज में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों एवं शिक्षकों में जागरूकता फैलाने तथा “हमारी ऊर्जा, हमारा ग्रह ” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लिया संकल्प : कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता द्विवेदी ने किया। प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी एवं सभी शिक्षकों के नेतृत्व में पौधरोपण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान शिक्षक व प्रशिक्षुओं ने परिसर में हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। इसी के तहत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में, जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों द्वारा कुल 37 सरकारी विद्यालयों का व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। समग्र शैक्षणिक वातावरण का निरीक्षण : निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने विद्यालय भवन की उपलब्धता,…