Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कड़ी चौकसी और निरंतर गश्ती के पुलिसिया दावों की खुली पोल
  • मुसहर व कुरेड़ी समुदाय के बच्चों केलिए खुला मुफ्त शिक्षा केंद्र
  • पृथ्वी दिवस पर वर्चुअल मीट में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • स्वस्थ बचपन को लेकर प्रशासन गंभीर, निरीक्षण का सिलसिला जारी
  • जीविका के सहयोग से हुआ स्व गणना कार्यक्रम का आयोजन
  • बच्चों व शिक्षकों ने अगली पीढ़ी हेतु सुरक्षित पृथ्वी बनाने का लिया संकल्प
  • सेहत के राज का खजाना है अंगूर – संजीव पाण्डेय
  • अपोलो डेंटल में तीन हिस्से में टूटे जबड़े का हुआ सफल ऑपरेशन
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » कड़ी चौकसी और निरंतर गश्ती के पुलिसिया दावों की खुली पोल

कड़ी चौकसी और निरंतर गश्ती के पुलिसिया दावों की खुली पोल

केनरा बैंक के एटीएम से बदमाशों ने उड़ाए 2.11 लाख, पूरा वारदात सीसीटीवी में कैद
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar23/04/2026Updated:23/04/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
सीसी कैमरे में कैद वारदात।

 ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। कड़ी चौकसी और निरंतर गश्ती के पुलिसिया दावे की पोल खुल गई जब, जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर रोड स्थित केनरा बैंक का एटीएम काट कर बदमाशों ने 2.11 लाख उड़ा लिए और आराम से चलते बने। हालांकि, पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई है।

एटीएम काटा और कैश लेकर आराम से फरार : 

सीसी टीवी फुटेज के अनुसार गुरुवार अहले सुबह करीब 3 बजे जब पुलिस सहित पूरा शहर गहरी नींद में था, इसी दरम्यान काले रंग के स्कॉर्पियो से आए 5–6 बदमाशों ने गैस कटर से मशीन काटा और कैश लेकर आराम से फरार हो गए। इसकी भनक आसपास किसी को नहीं लगी।

जांच में जुटी पुलिस : 

सुबह जब नगदी मिलान करने बैंक कर्मी पहुंचे, तो केबिन की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

मशीन काटा और कैश लेकर आराम से फरार।

एसपी ने की पुष्टि :

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह, एएसपी संजय कुमार पाण्डेय सहित पुलिस पदाधिकारी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी श्री सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि, 2.लाख 11 हजार 8 सौ रुपए की लूट हुई है।

जल्द ही होगा खुलासा :

एटीएम में सुरक्षा कर्मी नहीं था, न कोई ऐसी व्यवस्था थी कि जिससे पुलिस को घटना की तत्काल जानकारी मिल पाती। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जांच जारी है।

 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

ASP Samastipur Canara Bank SP Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?