
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 विद्यापतिनगर। श्रद्धा, और आस्था की पराकाष्ठा के बीच स्वच्छता और पवित्रता की प्रतिबद्धता वाला लोक आस्था का 4 दिवसीय अनोखा महापर्व छठ पूजा त्याग, तपस्या और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें जरूरतमंदों की सेवा करने और समाज के कमजोर वर्गों के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के तहत समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठव्रती माताओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया है।
धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी :
न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने साड़ी विरतण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि, उन्होंने कहा कि छठव्रती माताओं की सेवा करना और उनके पर्व की खुशियों में सहभागी बनना समिति के लिए सौभाग्य की बात है। न्यास समिति धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में भी आगे अपनी भागीदारी निभाती रहेगी।
इस दौरान उन्होंने सभी व्रती महिलाओं के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए भगवान भास्कर और छठी मैया से क्षेत्र की खुशहाली एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
151 व्रतियों में साड़ी वितरण :
बताते चलें कि, लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति की ओर से सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए 151 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। समिति की इस पहल से जरूरतमंद व्रती महिलाओं के चेहरे खिल उठे।
उपस्थिति :
मौके पर न्यास समिति के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, सचिव नवीन कुमार गिरि, हरिओम गिरि, प्रवीण गिरि, धर्मराज सिंह, दीनदयाल गिरि, जोखन राय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।