मुख्यमंत्री ने किया अक्टूबर माह की पेंशन राशि अंतरित

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के लाखों लाभुकों के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 की पेंशन राशि बढ़ी हुई दर के अनुसार अब पेंशनधारियों को 1100 रुपये अंतरित की। इस क्रम में समस्तीपुर जिले के 4,61,799 पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 50 करोड़ 79 लाख 78 हजार 900 रुपये भेजे गए।
किन लोगों में बंटी कितनी राशि :
जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभुकों को 2,30,627, प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुकों को 86,626, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के लाभुकों को 71,234, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को 42,355, प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना के लाभुकों को 27,633 तथा प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभुकों को 3,324 रुपये अंतरित किये गये हैं।
डीएम ने की अपील :
इस अन्तरण कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी पेंशनधारियों से अपना जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेशन) और आधार सीडिंग अनिवार्य रूप से कराने की अपील की।
उपस्थिति :
मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पेंशनधारी मौजूद रहे।