सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के सभी शाखाओं में बाल प्रतिभा ने मन मोहा

दीपावली पर रंगोली, दीया मेकिंग व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही दिशा प्रदान करना और समुचित सर्वांगीण विकास केलिए प्रेरित करना भी है। तभी सर्वांगीण शिक्षा का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने दीपवाली के अवसर पर आयोजित रंगोली, दीया मेकिंग व पेंटिंग प्रतियोगिता के अवसर पर उक्त बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से बच्चों में कलात्मकता कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास, के साथ साथ सहयोग की भावना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित होता है।
सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर लिया भाग :
गौरतलब है कि, जिक्र दीपोत्सव या दीपावली की हो तो बरबस ही दिमाग में दीप, रंगोली, रंग बिरंगे झालर की तस्वीर उभर आती है। इस तस्वीर को साकार करते हुए सिटी सेन्ट्रल स्कूल समूह, समस्तीपुर की सभी शाखाओं यथा मोहनपुर रोड, भूईंधारा, जितवारिया, मूसापुर एवं नकटा में रंगोली, दीया मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सभी शाखाओं के शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका :
इस दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक प्रतिभा और सृजनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं रंग-बिरंगे दीयों का निर्माण तथा मनमोहक पेंटिंग प्रस्तुत की। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और दीपावली की रंगीन छटा देखने को मिली। कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में सभी शाखाओं के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बच्चों की कलात्मक अभिव्यक्ति और उत्साह अत्यंत सराहनीय :
विद्यालय के वरीय प्राचार्य सी.के. ठाकुर ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की कलात्मक अभिव्यक्ति और उत्साह अत्यंत सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच विकसित करते हैं।
उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन :
इस अवसर पर सिमरन, सविता, उपमा, नेहा, प्रिया भारती, विक्रम, जानवी, अनिल, राजेश्वर, प्रेरणा प्रियदर्शिनी, कल्पना, शशांक, सुदर्शन, दुर्गेश, निधि, गुंजन, रजनी, आशा, राधेश्याम, मनीष, राहुल, रत्ना, मधुबाला, अतुल, निशा, अंजली, आशुतोष, रणवीर, मीनू सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। एस. के. चौरसिया, सुषमा ठाकुर, सुप्रिया झा एवं रूपांजली कुमारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन किया।