Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » मंथन सभागार में यात्री सुविधाओं पर गंभीर “मंथन” डीआरएम ने क्या दिए आश्वासन

    मंथन सभागार में यात्री सुविधाओं पर गंभीर “मंथन” डीआरएम ने क्या दिए आश्वासन

    मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न
    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/07/2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    डीआरयूसीसी की बैठक में शामिल पदाधिकारी।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 समस्तीपुर। भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की तृतीय बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने उक्त बातें कही। 

    इस क्रम में डीआरयूसीसी को रेलवे प्रशासन और आम यात्रियों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए उन्होंने कहा कि, “इस समिति के माध्यम से स्थानीय जरूरतों और जनभावनाओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाया जाता है।”

     24 सदस्य व  सभी शाखा अधिकारी हुए शामिल :

    समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित “मंथन सभागार” में शनिवार को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने की, जबकि संचालन वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने किया। बैठक में समिति के 24 सदस्यों के साथ मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

    आरओबी और आरयूबी को प्राथमिकता :

    अपने अध्यक्षीय संबोधन में डीआरएम श्री मिश्रा ने समस्तीपुर मंडल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1969 में स्थापित यह मंडल पूर्व मध्य रेल का सबसे बड़ा मंडल है। मंडल में 787 समपार फाटक होने के कारण यातायात की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।

    सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार :

    उन्होंने जानकारी दी कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित 23 स्टेशनों में से 6 का आधुनिकीकरण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अगले दो-तीन महीनों में 6 और स्टेशनों का कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, कोच गाइडेंस डिस्प्ले, प्लेटफॉर्म डिस्प्ले बोर्ड, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

    विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाएं :

    रेल सेवाओं के विकास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि समस्तीपुर–दरभंगा रेलखंड का दोहरीकरण पूरा हो चुका है। पूर्णिया कोर्ट और नरकटियागंज स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है। बेतिया स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज चालू किया गया है, जबकि दरभंगा स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर का कार्य प्रगति पर है। बगहा और नरकटियागंज स्टेशनों का व्यापक पुनर्विकास भी प्रस्तावित है।

    निर्देश :

    बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा। डीआरएम ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    आभार :

    उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि व्यवहारिक और नियमों के अनुरूप सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। अंत में अपर मंडल रेल प्रबंधक सन्नी सिन्हा ने सभी सदस्यों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके रचनात्मक सुझावों से मंडल में यात्री सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता में सुधार को नई दिशा मिलेगी।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    DRM Samastipur DRUCC Meet East Central Railway Samastipur Devision
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

    08/08/2026

    इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’

    06/08/2026

    लोको पायलटों की सजगता और तत्परता से सुरक्षित होता है रेल परिचालन : डीआरएम

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?