Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » समस्तीपुर संगीत जगत के विशद अध्याय का हो गया अवसान – डॉ. सुनील

    समस्तीपुर संगीत जगत के विशद अध्याय का हो गया अवसान – डॉ. सुनील

    दी भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि
    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar05/06/2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    सांगीतिक श्रद्धांजली देते कलाकार।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 विद्यापति नगर। जिले में संगीत शिक्षा के सूत्रधार या कहें संगीत जगत के मजबूत आधार स्तंभ पंडित राम स्वार्थ ठाकुर मतवाला के महाप्रयाण के साथ समस्तीपुर संगीत जगत के विशद अध्याय का अवसान हो गया। उनके निधन से जिले के संगीत जगत में उत्पन्न शून्य की भरपाई किसी युग में मुमकिन नहीं होगा।

    स्मृति शेष पंडित आरएस मतवाला के शिष्य सह नवोदय विद्यालय सीतामढ़ी के संगीत शिक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को उनके गढ़ासिसइ स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उक्त बातें कही।

    संगीत चारों विधाओं सहित संगीत शास्त्र पर भी पकड़ :

    उन्होंने बताया कि, वे इकलौते पूर्ण संगीतज्ञ थे जो गायन, वादन, नृत्य एवं तबला सभी विधाओं के सिद्धहस्त कलाकार थे। सितार वादन में स्वर्ण पदक प्राप्त स्व. मतवाला सरोद भी उतनी ही कुशलता से बजाते थे, गायकी में जिस गहराई से पकड़ रखते थे नृत्य व तबला में भी उतनी ही गहरी पकड़ रखते थे। यही नहीं संगीत शास्त्र पर भी उनकी पकड़ अदभुत व आश्चर्यजनक थी।

    दी भावपूर्ण व संगीतमय श्रद्धांजलि :

    बताते चलें कि, स्मृति शेष मतवाला के निधनोपरांत शांति पूजन के अवसर पर उनके सम्मान में शांति सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम ग्रामीणों सहित आगत अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उनके शिष्यों ने उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कार्यक्रम का संचालन :

    इस दौरान डॉ सुनील ने उनकी गायन शैली को मंच पर जीवंत करते हुए उनके ही अंदाज में ख्याल, ठुमरी आदि प्रस्तुत कर समां बांध दिया। तत्पश्चात संगीत शिक्षक रौशन कुमार, संजय अस्थाना, प्रवीण कुमार आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान रामचंद्र ठाकुर सहित उपस्थित तबला वादकों ने भी माहौल को जीवंत बनाने में महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार राजा ने किया।

    उपस्थिति :

    इस अवसर पर पुत्र गोपाल ठाकुर सहित उनके परिजन, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अविनाश भारद्वाज, राम नरेश सिंह, बूटन दास, मेघन दास, राकेश झा, कुंदन, चंदन सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Dr Sanjay Kumar Raja Dr. Sunil Kumar Singh Pndt. Ram Swarath Thakur Matwala
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

    08/08/2026

    इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’

    06/08/2026

    लोको पायलटों की सजगता और तत्परता से सुरक्षित होता है रेल परिचालन : डीआरएम

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?