Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन
  • हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक
  • खरीफ फसलों की तैयारी के साथ क्या–क्या करें किसान
  • जानिए, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज
  • अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन एवं मजदूरों की कमी जैसी परिस्थितियों में डीएसआर तकनीक उपयोगी : डॉ. आर.के. तिवारी
  • मौसम की बदमिजाजी पर हौसला भारी
  • संकोच या झिझक से बढ़ेगी मुश्किल बिगड़ेगी सेहत – सुभीत कुमार सिंह
  • दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, कार्य में लापरवाही के आरोप में नप गए थानाध्यक्ष
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन

क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन

जानिए, किन किन मामलों में पुलिस ने पायी सफलता
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar30/05/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। लगातार लापरवाही सहित विभिन्न आरोपों से घिरे समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन रहा। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में पुलिस ने कई सफलतायें हासिल की है।

इस बाबत एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या कांड के आरोपी सहित कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, वहीं चोरी गए समान, भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध शराब भी बरामद किया है।

हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार :

हसनपुर थाना क्षेत्र के मेदो चौक इस्लामपुर में मो. रज्जाक की हत्या मामले में पुलिस को सफलता मिली है। इस संबंध में हसनपुर थाना कांड संख्या-107/26 (दिनांक 11.04.2026) के तहत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त मो. मुस्तफा (पिता- मो. जुम्मन, निवासी- मोरकाही, थाना-बिथान) को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दबोचे गए मारपीट व अन्य धाराओं के आरोपी :

पटोरी अंचल अंतर्गत मो. नगर थाना कांड संख्या-138/26 (दिनांक 26.05.2026) में नामजद अभियुक्त सुनील महतो (पिता- अमीरचंद महतो, निवासी- भदैया, थाना मो. नगर) को 29 मई की रात गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है।

83 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार :

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मगरदही घाट से उमेश प्रसाद (पिता- कामेश्वर प्रसाद, निवासी- मालगोदाम रोड) को 83 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

1620 लीटर बीयर के साथ पिकअप जब्त :

मुसरीघरारी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान गोहदा तिनबटिया के पास से 135 कार्टन (कुल 1620 लीटर) बीयर लदी एक पिकअप वाहन जब्त किया। इस मामले में मुसरीघरारी थाना कांड संख्या-81/26 (दिनांक 29.05.2026) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

संवाददाताओं से बात करते एएसपी।

24 घंटे के भीतर हत्यारा गिरफ्तार : 

पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर में हुई युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश कुमार पिता–जयराम राय, वार्ड संख्या–06, दादपुर, थाना–मुफस्सिल, जिला–समस्तीपुर के रूप में हुई है। जिसने जमीन विवाद के कारण 29 मई 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर वार्ड-06 निवासी सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ तीन पिस्टल, कारतूस आदि बरामद किया गया। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

संवाददाताओं से बात करते पदाधिकारी।

फर्नीचर फैक्टरी में चोरी मामले में दो गिरफ्तार :

रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—राम सिंह और राम अवतार (दोनों निवासी मिर्जापुर, थाना निजामाबाद, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सामान को विभिन्न स्थानों से बरामद कर लिया। 

पुलिस ने दी चेतावनी :

समस्तीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

ASP Samastipur Hasanpur Police Mufassil Thana Samastipur Rosera Police SP Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

नैक मूल्यांकन–3 में बी प्लस प्लस रैंक पाने वाला इकलौता विश्वविद्यालय बना ल.ना.मि.वि.वि. दरभंगा

27/05/2026

एनसीसी के रैंक सेरेमनी में चयनित कैडेट्स को दी गई नई जिम्मेदारी 

05/05/2026

बी.एम.ए. कॉलेज में होगी विज्ञान और वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई, मिली स्वीकृति

24/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?