
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “बेरोजगारी बढ़ रही है क्योंकि आवश्यकता और मांग के अनुरूप युवाओं में कौशल विकास नहीं हो रहा है। कुशल व प्रतिभा संपन्न युवाओं की विश्व स्तर पर मांग है।”
शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में रोज़गार प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार शशि ने उक्त बातें कही।
वृहद पैमाने पर होगा रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन :
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “बेरोजगारी का आधार आवश्यकता और मांग के अनुरूप कौशल का अभाव है। इसीलिए रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का यह आयोजन छात्र-छात्राओं के रोजगार परक कौशल विकास पर केंद्रित है। यह हमारा प्रमुख उत्तरदायित्व भी है।” महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विभिन्न उद्योगों से आए हुए प्रतिनिधियों का इस स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि, “भविष्य में वृहद पैमाने पर रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।”
उद्योगों, युवाओं एवं शिक्षण संस्थानों में सामंजस्य जरूरी :
इस अवसर पर प्रायोजक संस्था के प्रतिनिधि रजनी रंजन ने कहा कि, “देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योगों, युवाओं एवं शिक्षण संस्थानों का सामंजस्य होना आवश्यक है। बढ़ते बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।”
अपनी रुचि अनुसार अवश्य लें प्रशिक्षण :
वहीं श्रम संसाधन विभाग (समस्तीपुर) के उद्योग निरीक्षक मनुज कुमार ने कहा कि, “युवा डिग्री तो प्राप्त कर लेते हैं किंतु उनके भीतर बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल का अभाव देखा जाता है। इसलिए, डिग्री के साथ–साथ दक्षता पर भी ध्यान केंद्रित करें। छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी रुचि अनुसार प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करना चाहिए, ताकि वह बेरोजगार ना रहे।”
अतिथियों ने किया संबोधित :
कार्यक्रम को बीओपीटी (एनएटीएस) अखिलेश कुमार, व आदित्य भारद्वाज, क्वेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एचआर विवेक सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
उपस्थिति :
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों में डॉ. राहुल मनहर, डॉ. महेश कुमार चौधरी, डॉ. रितेश चौरसिया, डॉ. रीता चौहान, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. शिवानंद पटेल, टीम मेंबर विवेक आर्यन, कुमार प्रिंस गौरव, अभिषेक कुमार, सोनम कुमारी, शालिनी प्रिया, अनीश आलम, सरफराज आलम शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन ई. अखिलेश कुमार ने किया।