Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » एनएसयूआई ने पूसा में क्यों फूंका कुलपति का पुतला? क्यों दिया तीन दिन का अल्टीमेटम?

    एनएसयूआई ने पूसा में क्यों फूंका कुलपति का पुतला? क्यों दिया तीन दिन का अल्टीमेटम?

    एनएसयूआई ने मांगा जवाब, दी आंदोलन की चेतावनी
    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/05/2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    पुतला फूंकते छात्र नेता।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्यापति सभागार, में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान आयोजित एग्री विजन 2026′ कार्यक्रम और उसमें कुलपति की भागीदारी को लेकर उपजा विवाद गहराता जा रहा है।

    आपत्ति :

    16 मई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यशाला के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा अध्यक्षता किए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने तीखी आपत्ति दर्ज कराई है। एनएसयूआई का कहना है कि, कुलपति का एक विशिष्ट संगठन के मंच पर बैठना उनकी प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    विरोध प्रदर्शन व पुतल दहन :

    विश्वविद्यालय के इस राजनीतिकरण और सरकारी तंत्र व धन के कथित दुरुपयोग के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस क्रम में प्रखंड मुख्यालय से विविध नारों के साथ प्रदर्शन करते हुए छात्रों का जत्था विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचा जहां कुलपति का पुतला दहन किया।

    सभा आयोजित :

    पुतला दहन के पश्चात आयोजित विरोध सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि, “विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जानबूझकर एक खास विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे एनएसयूआई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। विश्वविद्यालय को विशेष राजनीतिक दल का अड्डा बनाना तुरंत बंद होना चाहिए।”

     कुलपति से सवाल : 

    सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव अंशु ने कुलपति से सीधे जवाब मांगते हुए कहा कि, “कुलपति को अविलंब यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह कार्यक्रम किसका था और इसमें सरकारी पैसे का कितना दुरुपयोग किया गया।” उन्होंने सवाल उठाया कि, “एक केंद्रीय विश्वविद्यालय किसी विशेष संगठन या विचारधारा के कार्यक्रम का आयोजन और संचालन कैसे कर सकता है?”

    कुलपति की कार्यशैली पर प्रहार :

    अपने संबोधन में युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ने भी कुलपति की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कुलपति के आने के बाद से विश्वविद्यालय में एक विशेष सोच को आगे बढ़ाने और अनुचित वित्तीय गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।

    तीन दिन में दें जवाब अन्यथा आंदोलन :

    प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विश्वविद्यालय प्रशासन और एनएसयूआई के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्टीकरण देने और इस चूक के लिए माफी मांगने के लिए तीन दिनों का समय दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    उपस्थिति :

    इस विरोध प्रदर्शन और सभा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के शिवराम ठाकुर, कन्हैया कुमार सिंह, मो. मोहिउद्दीन सहित एनएसयूआई के छात्र नेता शाकिब, अभिषेक, राजा, भरत, कैफ, गणेश, महफूज़, आमिर और बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Agri Vision 2026 Dr. P.S. Pandey Dr. Rajendra Prasad Central Agriculture University Pusa NSUI Samaatipur
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

    08/08/2026

    इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’

    06/08/2026

    लोको पायलटों की सजगता और तत्परता से सुरक्षित होता है रेल परिचालन : डीआरएम

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?