
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय और विज़न्स डिजिटल एकेडमी एलएलपी नई दिल्ली (WDA) के बीच 20 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आईटी प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा प्लेसमेंट का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्य-अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर :
इस समझौते के तहत विज़न्स डिजिटल एकेडमी स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्रों को एक माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप तथा सेमेस्टर-8 के छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट वर्क उपलब्ध कराएगी। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्रों को इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्लेसमेंट सहायता केवल उन्हीं छात्रों को दी जाएगी जो लाइव प्रोजेक्ट युक्त पाठ्यक्रम (3 माह या 4 माह) सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे, जिससे छात्रों को वास्तविक कार्य-अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
13 से अधिक पाठ्यक्रम शामिल :
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय तथा विज़न्स डिजिटल एकेडमी के प्रतिनिधि दिनकर कुमार ठाकुर एवं शिवांशु कुमार ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। उपलब्ध पाठ्यक्रमों में डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, वेब डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, पायथन प्रोग्रामिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग सहित 13 से अधिक कोर्स शामिल हैं।
किफायती एवं सुलभ शुल्क :
पाठ्यक्रम की फीस न्यूनतम ₹400 + 18% जीएसटी (कुल ₹472) से प्रारंभ होकर अधिकतम ₹1,300 + 18% जीएसटी (कुल ₹1,534) तक है, जो पाठ्यक्रम की अवधि एवं प्रकार के अनुसार निर्धारित की गई है। यह फीस संरचना इसे सभी वर्गों के छात्रों के लिए अत्यंत किफायती एवं सुलभ बनाती है।