
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में बुद्ध जयंती की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ‘शशि’ की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गौतम बुद्ध के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
‘मोक्ष’ को प्राप्त करने का प्रयास :
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि, “आज का दिवस मानव जीवन को ज्ञान की नई रौशनी से आलोकित करने वाले महात्मा बुद्ध के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। महात्मा बुद्ध, जिनके विचारों से मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त हुआ। जिन्होंने विश्व को अहिंसा, प्रेम व शांति का संदेश दिया था। गौतम बुद्ध ने बताया था कि, “अच्छे-बुरे हर काम की नींव मन में ही होती है। अगर मन सही हो जाय तो कोई भी व्यक्ति गलत कर ही नहीं सकता।” डॉ. शशि ने कहा कि, “हमें महात्मा बुद्ध के जीवन दर्शन को अपना कर अपने जीवन के परम लक्ष्य ‘मोक्ष’ को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।”
जीवन के मूल उद्देश्य से भटक रहे हम :
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमा शंकर साह ने कहा कि वर्तमान समय में बुद्ध की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। व्यक्ति मानसिक तनाव एवं सांसारिक दबाव के कारण जीवन के मूल उद्देश्य से भटक रहे हैं। हम बुद्ध के मार्ग पर चलकर ‘चिर शांति’ को प्राप्त कर सकते हैं।
उपस्थिति :
इस अवसर पर डॉ महेश कुमार चौधरी, डॉ दयानंद मेहता, डॉ देवकांत, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ श्वेता दुबे, डॉ रविश कुमार, डॉ चांदनी रानी, डॉ खुर्शीद आलम , डॉ दिनेश्वर राय, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ शिवरंजन कुमार, डॉ सफ़वान सफवी, डॉ शालिनी कुमारी भावसिंका, डॉ शिवराज सहाय, डॉ जितेन्द्र प्रसाद, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ कुमारी माला यादव, डॉ अखिल अभिषेक, इंजीनियर सुधांशु कुमार शर्मा, शिव नारायण राय, उपेंद्र दास, नथुनी यादव, आदि मौजूद थे।