
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। बुधवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में विश्व पृथ्वी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
बच्चों व शिक्षकों ने लिया संकल्प :
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक के निर्देशन में बच्चों व शिक्षकों ने पृथ्वी की रक्षा करने, पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने, जल, वायु और प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग करने, पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने एवं अगली पीढ़ी हेतु एक हरा भरा और सुरक्षित पृथ्वी बनाने का संकल्प लिया।
मनमोहक नारों से गूंज उठा वातावरण :
इसके बाद मीना मंच के बाल बैंड की धुन पर बाल संसद, इको क्लब के सदस्यों के द्वारा गगनचुंबी नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में धरती की हरियाली, पर्यावरण संतुलन, प्रकृति के संरक्षण से संबंधित सैकड़ो स्लोगन से सजी तख्तियां थामे छात्र–छात्राओं के मनमोहक नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ, हम सबको बचाओ :
गौरतलब है कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के इको क्लब मिशन फॉर लाइफ के तहत सरकार द्वारा पूरे देश के विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस 2026 हेतु पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ, हम सबको बचाओ थीम घोषित किया गया है।
रैली में शामिल हुए शिक्षक व बच्चे:
रैली का नेतृत्व शिक्षिका विमला कुमारी एवं इंदिरा कुमारी ने किया। मौके पर शिक्षक मो. सादुल्लाह, दिवाकर कुमार सिंह, संजीव कुमार झा, कोमल पांडे, खुशबू राय, बाल संसद की प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी व मंत्री, इको क्लब यूथ क्लब के सदस्य, शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने भरपूर सहयोग किया।