
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान गरीब युवाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा दे कर उनके सपनों को ऊंची उड़ान देने को संकल्पित व प्रतिबद्धता पूर्वक समर्पित “एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स” पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2026 12 अप्रैल 2026 रविवार को को सफलता पूर्वक संपन्न हुई।
हजारों छात्र-छात्रा हुए शामिल :
रविवार को परीक्षा के सफल समापन पर संवाददाताओं से बात करते हुए संस्थान के चेयरमैन एसके मंडल ने उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि, “राज्य के मेधावी व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के चयन हेतु संस्थान द्वारा लगातार पाँचवे वर्ष आयोजित इस परीक्षा में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।”
नामांकन हेतु साक्षात्कार 04 मई 2026 से, रिजल्ट 30 को :
इस दौरान उन्होंने बताया कि, “इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम (नेशनल स्कॉलरशिप प्रोग्राम) के आयोजन की घोषणा के बाद से ही इस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा था। यह कार्यक्रम नर्सिंग, फार्मेसी, पारामेडिकल, आईटी, और प्रबंधन कोर्सों में प्रवेश हेतु आयोजित किया जाता है। परीक्षा का परिणाम दिनांक 30 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा एवं दस्तावेज सत्यापन और नामांकन हेतु साक्षात्कार 04 मई 2026 से प्रारंभ होगा।”
सभी संस्थानों में हुई हुई परीक्षा :
बताते चलें कि, यह छात्रवृत्ति परीक्षा संस्थान द्वारा संचालित सभी संस्थानों क्रमशः विद्यापति इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, कामरांव, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारामेडिकल साइंसेज, सिंधिया खुर्द, समस्तीपुर, कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिंधिया खुर्द, समस्तीपुर, कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, पश्चिमी पटेल नगर, पटना एवं कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, मुरलीगंज, मधेपुरा में आयोजित की गई।
करियर बनाने के लिए एक मजबूत आधार :
श्री मंडल ने बताया कि, “यह कार्यक्रम न केवल योग्य छात्रों को उनकी शिक्षा के सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करता है बल्कि नर्सिंग, फार्मेसी, पारामेडिकल, आईटी और प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है।”
चयनित छात्र-छात्राओं को दी जाएगी छात्रवृत्ति :
उन्होंने कहा कि, “यह परीक्षा राज्य के विभिन्न शहरों से छात्रों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं। चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो उनकी शैक्षिक और आर्थिक चुनौतियों को कम करने में मदद करेगी।”
वेबसाइट या संस्थान में जा कर देख सकते हैं रिजल्ट :
रिजल्ट को लेकर उन्होंने बताया कि, “संस्थान द्वारा संचालित सभी संस्थानों में नामांकन कार्यक्रम की तिथियां अलग-अलग घोषित की जाएंगी। छात्र-छात्राएँ अपना रिजल्ट “एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स”, पटना की आधिकारिक वेबसाइट www.skmgi.in पर अथवा संस्थान द्वारा संचालित सभी संस्थानों में जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।”
हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है यह परीक्षा :
श्री मंडल ने बताया कि, “एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स”, पटना ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। यह कार्यक्रम हमारी उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है ताकि हर छात्र को उसकी योग्यता के आधार पर समान अवसर मिले।”
मोबाइल पर भी मिलेगी जानकारी :
विदित हो कि “एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स”, पटना के द्वारा संचालित सभी संस्थान सरकार के सभी सक्षम प्राधिकार से मान्यता प्राप्त है। विशेष जानकारी के लिए 9693712377, 9031800468 पर सम्पर्क कर सकते हैं।