Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘776 पेड़ वैभव के नाम’ अभियान शुरू
  • समस्तीपुर संगीत जगत के विशद अध्याय का हो गया अवसान – डॉ. सुनील
  • बदलते कृषि परिदृश्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी : डॉ. डी.के. राय
  • पारा 40 पार, फिलहाल राहत के नहीं आसार 
  • शिक्षा ही नहीं सामाजिक व्यवस्था में भी सकारात्मक परिवर्तन का आधार शिक्षक : डीईओ
  • इंटर्नशिप सिर्फ प्रमाण-पत्र तक सीमित नहीं, विषय से जुड़ने का अवसर भी– अमरजीत
  • लय की चपलता के बीच विविध भाव, रस एवं लालित्य का अद्भुत संयोग है कत्थक की निजी विशेषता : डॉ. संजय कुमार राजा
  • बंद मिलों और दूधपुरा हवाईअड्डा को चालू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डीएम के समक्ष प्रदर्शन 15 को
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » 59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव कल से, तैयारी पूरी, राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार होंगे शामिल

59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव कल से, तैयारी पूरी, राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार होंगे शामिल

आयोजन की सफलता को लेकर बैठक आयोजित, कई सदस्यों ने दिए सुझाव
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar27/03/2026Updated:27/03/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
तैयारियों को अंतिम रूप देते आयोजक।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भजन गायिका राजस्थान अलवर की जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन, योगेश शर्मा व कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित सहित आदि कलाकारों के भजनों से सजेगा 59वाँ श्री श्याम महोत्सव। 

सारी तैयारियां पूरी :

उक्त जानकारी देते हुए शहर के गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि, “59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 28 मार्च को अखण्ड ज्योत पाठ के साथ शुरू होगा। आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।”

कार्यक्रम का विवरण :

तैयारियों को अंतिम रूप देने केलिए आयोजित एक बैठक के बाद श्री अग्रवाल ने बताया कि, “राजस्थान के रतनगढ से पधारे कृष्णानंद महाराज व प्रदीप पारुल आत्रे के नेतृत्व में 28 मार्च को प्रातः 10:30 बजे अखंड ज्योत पाठ के साथ शुरू होने वाला यह महोत्सव 30 मार्च को फूलों की होली, इत्र वर्षा, चंग धमाल और महाभंडारे के साथ संपन्न होगा।

श्याम निशान व सिगड़ी यात्रा :

इसी क्रम में 29 मार्च को श्याम निशान शोभायात्रा व सिगड़ी यात्रा निकाली जाएगी। जो मंदिर प्रांगण से निकल शहर भ्रमण के बाद पुनः मंदिर परिसर पहुंच समाप्त होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे श्याम ज्योत जलाई जाएगी, इस दौरान भजनों की भी प्रस्तुति जारी रहेगी।  

बैठक में लिए गए कई निर्णय :

बताते चलें कि, 59वें श्री श्याम महोत्सव को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता और सचिव निर्मल केडिया के संचालन में आयोजन समिति की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई, जिसमें सभी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें महोत्सव के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

हजारीमल इन्द्रोलिया का पावन सानिध्य :

श्री अग्रवाल ने बताया कि, “इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सूरजगढ़धाम से पधारे हजारीमल इन्द्रोलिया का पावन सानिध्य भी प्राप्त होगा।

कई सदस्यों ने दिए सुझाव : 

मौके पर वरिष्ठ सदस्य सुनील अग्रवाल, पंकज सिंघी, आनंद संथालिया, राजेश अग्रवाल, महेंद्र केडिया व मनोज काबरा, बसंत संथालिया, श्याम भूत,दीपू मोदी,राजेश अग्रवाल, जयप्रकाश भूत, रूपेश सोनी, अनिकेत अग्रवाल,माधव संथालिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, नयन सर्राफ, रितेश अग्रवाल, राधे बोहरा, सुमीत खंडेलवाल आदि सदस्यों ने आयोजन को भव्य बनाने के संबंध में सुझाव दिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Khatu Shyam Mahotsav Shri Shyam Mahotsav Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘776 पेड़ वैभव के नाम’ अभियान शुरू

06/06/2026

समस्तीपुर संगीत जगत के विशद अध्याय का हो गया अवसान – डॉ. सुनील

05/06/2026

लय की चपलता के बीच विविध भाव, रस एवं लालित्य का अद्भुत संयोग है कत्थक की निजी विशेषता : डॉ. संजय कुमार राजा

04/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?