
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क् समस्तीपुर। देशरत्न डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती, अमर शहीद खुदीराम बोस जयंती, अधिवक्ता दिवस और विश्व दिव्यांगता दिवस के संयुक्त मौके पर समस्तीपुर जिला राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती समारोह समिति के तत्वावधान में शहर के गौरव कर्पूरी सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
टेक्नोमिशन स्कूल के निदेशक एके लाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक छटा बिखेड कर दर्शकों का मना मोह लिया।
इसके पुर्व अतिथियों का परंपरानुसार स्वागत अभिनंदन के बाद मुख्य अतिथि समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक ज्योति प्रकाश, विशिष्ट अतिथि मेयर अनिता राम, उपमेयर रामबालक पासवान एवं अवकाश प्राप्त जिला जज निर्मलेन्दु कुमार कंठ ने राजेन्द्र बाबू के तैलचित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।
तदुपरांत मुख्य वक्ता विनय कृष्ण व डाॅ पीके राय ने राजेन्द्र बाबू के व्यक्तित्व- कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ की नव प्रकाशित पुस्तक हस्तियों के बीच राजेन्द्र बाबू का लोकार्पण हुआ।
इस अवसर पर हर वर्ष की तरह बच्चों केलिए आयोजित भाषण, लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जज ई सच्चिदानंद सिन्हा पर तथा शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया।
मौके पर जिला सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, डाॅ आरएस दिवाकर, रामसजीवन पाण्डेय सहित सैंकड़ो वकील, शिक्षक-शिक्षिका, पत्रकार, अभिभावक, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे। मंच संचालन राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक सौरभ कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता समदर्शी राजगृहार ने किया।