Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » तो क्या फर्जी था एनकाउंटर? कठघरे में पुलिस और ऑपरेशन लंगड़ा

    तो क्या फर्जी था एनकाउंटर? कठघरे में पुलिस और ऑपरेशन लंगड़ा

    देसुआ एनकाउंटर मामले में आया मोड़
    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar21/05/2026Updated:21/05/2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के, भगवानपुर देसुआ गांव में बुधवार 20 मई की अहले सुबह करीब 3 बजे हुई, कथित पुलिस मुठभेड़ में नया मोड़ आ गया है। जिसमें पुलिस महकमा और कथित ऑपरेशन लंगड़ा ही कठघरे में आता प्रतीत हो रहा है।

    डीजीपी सहित सभी उच्चाधिकारियों को दिया आवेदन  :

    इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर देसुआ वार्ड 20 निवासी घायल प्रिंस की मां सुशीला देवी ने डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों को आवेदन लिख कर समुचित कार्रवाई सहित न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

    घर पर आराम कर रहा था प्रिंस :

    सुशीला देवी ने डीजीपी बिहार को दिए आवेदन में बताया है कि, उनका पुत्र प्रिंस सोमवार 18 मई 2026 की सुबह, विद्यापतिधाम जल चढ़ाने गया था। जहां से लौटने के दौरान वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसके बाद उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर में कराया गया था। इलाज के बाद वह घर पर ही आराम कर रहा था।

    बिना जब्ती सूची बनाए 38 हजार नगद और मोबाइल ले गई पुलिस :

    उसी रात करीब 2 बजे, दलसिंहसराय थाने की पुलिस तथा स्थानीय डीएसपी उनके घर पहुंचे और प्रिंस को जबरन उठा कर ले गए। जब उन लोगों ने पुलिस से गिरफ्तारी का कारण पूछा तो, पुलिसकर्मी उनसे गाली-गलौज करने लगे, तथा उनके पति पिंकू कुमार का मोबाइल, और प्रिंस कुमार की जेब से 38 हजार रुपये निकाल लिए व बिना कोई जब्ती सूची बनाए अपने साथ ले गए।

    “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत मारी गोली :

    अगले दिन जब वह अपने पति के साथ दलसिंहसराय थाना जानकारी लेने पहुंचे तो, उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया गया। इसी बीच 20 मई को जानकारी मिली कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव में पुलिस ने “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत प्रिंस कुमार को गोली मार दिया है, तथा ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गयी है।

    दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग :

    प्रिंस की मां ने समस्तीपुर पुलिस पर सीधा आरोप लगाया है कि, पुलिस ने बिना कारण पहले उनके बेटे प्रिंस को घर से उठाया, और बाद में अपनी कार्रवाई दिखाने के लिए उसे फर्जी एनकाउंटर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुरे मामले को लेकर पुलिस की गोली से घायल प्रिंस कुमार की मां ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस खामोश :

    फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से प्रिंस कुमार के मां द्वारा समस्तीपुर पुलिस पर लगाए गए इस आरोप पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 5 / 5. Vote count: 1

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    DSP Dalasingh Sarai Fake Encounte Ujiyarpur Police
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

    08/08/2026

    इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’

    06/08/2026

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?