

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 केलिए मुंगेर विश्वविद्यालय ने 16 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पुरुष वर्ग के 9 और महिला वर्ग के 7 खिलाड़ी शामिल हैं।
बताते चलें कि मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के स्पोर्ट्स कैलेंडर 2025 -2026 के अनुसार इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा नवंबर 28 से नवंबर 29, 2025 तक किया गया। आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो डाॅ बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में बॉयज कॉमन रूम के न्यू बैडमिंटन कोर्ट पर दो दिवसीय टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया।
जिसमें पुरुष वर्ग में डीएसएम कॉलेज झाझा ने जबकि महिला वर्ग में जेआरएस कॉलेज मुंगेर ने खिताबी जीत दर्ज की, दोनों ही वर्ग में आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर उपविजेता रहा।
आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि ईस्ट जोन का इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन संबलपुर यूनिवर्सिटी उड़ीसा में किया जाएगा। जिसमें पुरुष बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। जबकि महिला वर्ग का इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट 20 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद पुरुष और महिला वर्ग के चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। सिलेक्शन कमेटी में चीफ रेफरी के रूप में मुंगेर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के बिरेंद्र भारती, चयनकर्ता के रूप में बीआरएम कॉलेज के डॉ रामरेखा, आब्जर्वर के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शहीद राजा जमाल और आरडी एंड डीजे कॉलेज के कीड़ा सचिव मुनींद्र कुमार सिंह मौजूद थे।
पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ियों की सूची में
1. उत्सव कुमार – डीएसएम कॉलेज झाझा
2. आकाश कुमार -डीएसएम कॉलेज झाझा
3. महमूद आलम-आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर
4. फरहान अख्तर-आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर
5. कुमार शुभम प्रकाश- केएसएस कॉलेज लखीसराय
6. उमंग शर्मा – केएसएस कॉलेज लखीसराय
7. अनिमेष कुमार झा- आरएस कॉलेज तारापुर शामिल हैं, जबकिवजेआरएस कॉलेज से सूरज कुमार और कोशी कॉलेज खगड़िया से कुमार शुभम दीप को स्टैंड बाय में रखा गया है।
वहीं महिला वर्ग के चयनित खिलाड़ियों की सूची में
1. गुड़िया कुमारी-जेआरएस कॉलेज जमालपुर
2. रिया बनर्जी -जेआरएस कॉलेज जमालपुर
3. ईंशा खान -आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर
4. तेजस्विता कुमारी -आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर
5. आदित्या श्रीवास्तव – डीएसएम कॉलेज झाझा शामिल हैं। महिला कॉलेज खगड़िया से लवली कुमारी और चिंकी कुमारी को स्टैंडबाई में रखा गया है।
सिलेक्शन कमिटी और मुंगेर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेट्री डॉक्टर संजय मांझी ने इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय 10 दिन के कैंप करने का सुझाव दिया है ताकि खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारा जा सके और टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन बेहतर हो सके।
चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी होने के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ियों को ससमय सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं मुंगेर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ घनश्याम राय ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत और अभ्यास करना चाहिए।
इस अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले वर्ष क्रिकेट में मुंगेर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि हमारे बैडमिंटन के खिलाड़ी भी ईस्ट जोन के इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भी मुंगेर विश्वविद्यालय की एक नई पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।