Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कड़ी चौकसी और निरंतर गश्ती के पुलिसिया दावों की खुली पोल
  • मुसहर व कुरेड़ी समुदाय के बच्चों केलिए खुला मुफ्त शिक्षा केंद्र
  • पृथ्वी दिवस पर वर्चुअल मीट में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • स्वस्थ बचपन को लेकर प्रशासन गंभीर, निरीक्षण का सिलसिला जारी
  • जीविका के सहयोग से हुआ स्व गणना कार्यक्रम का आयोजन
  • बच्चों व शिक्षकों ने अगली पीढ़ी हेतु सुरक्षित पृथ्वी बनाने का लिया संकल्प
  • सेहत के राज का खजाना है अंगूर – संजीव पाण्डेय
  • अपोलो डेंटल में तीन हिस्से में टूटे जबड़े का हुआ सफल ऑपरेशन
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » सोशल गार्जियनशिप का लुप्त होना सामाजिक बिखडाव का अहम कारक – संजीव पाण्डेय,

सोशल गार्जियनशिप का लुप्त होना सामाजिक बिखडाव का अहम कारक – संजीव पाण्डेय,

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar19/07/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
मीट में शामिल निदेशक, शिक्षक, अभिभावक व बच्चे।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । बच्चे उच्छृंखल हो रहे हैं, इसकेलिए एकल परिवार आधारित सामाजिक ढांचा अधिक जिम्मेदार है। संयुक्त परिवार के दौर में यह सामाजिक ढांचा बेहद सशक्त था, लोग एक दूसरे से जुडाव महसूस करते थे, पडोसियों व परिचितों के प्रति भी बच्चों में आदर व सम्मान का भाव होता था। ऐसे में सोशल गार्जियनशिप कहें या सामाजिक अभिभावकत्व अघोषित रूप से सर्व स्वीकार्य था।

आज संयुक्त परिवार की अवधारणा के बिखडने के कारण वक्त के साथ-साथ पता नहीं कब सोशल गार्जियनशिप का कनसेप्ट ही लुप्त हो गया है। जिसका प्रतिफल है कि आज छोटी कक्षा के बच्चे भी अनुशासनहीन व उच्छृंखल हो रहे हैं। शुक्रवार को सिटी सेंट्रल स्कूल की मोहनपुर शाखा में आयोजित शिक्षक अभिभावक मीट के दौरान निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें संवाददाता से उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि इसका सबसे बडा नुकसान है कि बचपन से ही बच्चों में पडोसियों एवं समाज का डर खत्म हो गया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि याद कीजिए आज से करीब 25-30 साल पुर्व का दौर, कक्षा से भाग कर भटकने, या स्कूल नहीं जाने पर घर के लोगों तक बात पहुंचने के पहले कई लोग डांट चुके होते थे। ये डांटने वाले घर या परिवार से नहीं होते थे, वे पडोसी, या कोई अन्य परिचित होते थे। आज यही चीज लुप्त हो गया है।

बताते चलें कि शुक्रवार को आयोजित अभिभावक शिक्षक मीट के दौरान बच्चों की प्रगति के बारे में अभिभावकों से फीड बैक लिया जा रहा था। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि बच्चे स्वभाव से निश्छल व निष्कपट होते हैं। वे नहीं जानते कि झूठ क्या होता है। वे सहज भाव से डर के कारण अपनी गलती छिपाने की चेष्टा करते हैं। इसकेलिए आम तौर पर उन्हें पीट दिया जाता है। यह गलत है।

यदि उन्हें बाल सुलभ माहौल दे कर उनके झूठ बोलने के कारण का पता लगाया जा सके और उनके कारण का सहज व सरल तरीके से निवारण कर दिया जाए तो वे भविष्य में फिर झूठ नहीं बोल सकेंगे।

इस दौरान बच्चों की प्रगति पर अभिभावक व शिक्षक परस्पर संवाद से संतुष्ट दिखे। मौके पर वरिष्ठ प्राचार्य चिरंजीत कुमार ठाकुर, मोहनपुर शाखा की प्राचार्य मुल्लाथारा कविता करुणाकरण, सहित सभी शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

सिटी सेंट्रल स्कूल समस्तीपुर सोशल गार्जियनशिप
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

कड़ी चौकसी और निरंतर गश्ती के पुलिसिया दावों की खुली पोल

23/04/2026

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?