
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के राज्य प्रोजेक्ट डायरेक्टर मयंक वाड़वड़े के द्वारा राज्य के सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक को अलग-अलग टैबलेट उपलब्ध कराने के आदेश के आलोक में कामेश्वर गुप्ता जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं मानवेंद्र कुमार राय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के 32 उच्च, उच्च माध्यमिक विद्यालय और 6 मध्य विद्यालय में दो-दो टैबलेट की आपूर्ति की गई।
प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में आयोजित टैब वितरण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक को टैबलेट हस्तगत कराते हुए मुख्य अतिथि बीपीआरओ विनीत रंजन ने कहा कि, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं डिजिटल शिक्षा से सबों को जोड़ने में टैबलेट की अहम भूमिका होगी। इससे बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन, ठहराव, व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में मदद मिलेगी।
मौके पर लेखपाल प्रतीक कुमार ने प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार व अन्य को टैब हस्तगत कराते हुए बताया कि टैब की आपूर्ति प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी, बाजितपुर, बेझा, कर्पुरीग्राम, हरिशंकरी, मोरदीवा, सिंधियाखुर्द, विशनपुर, नवादा, पोखरौरा, हरपुर सिंघिया, जगतसिंहपुर, छतौना, नीरपुर, बालिका उच्च विद्यालय घोष लेन, काशीपुर, मॉडल विद्यालय समस्तीपुर, तिरहुत अकादमी, जितवारपुर, धुरलख, खोड़ी, मोहनपुर, विष्णुपुर बांदे, जितवारपुर चौथ, हरपुर एलॉथ, शंभू पट्टी, चकनूर, गरुआरा, धरमपुर, गोल्ड फील्ड रेलवे कॉलोनी, आरसीबी काशीपुर, लगूनिया रघुकंठ सहित मध्य विद्यालय दुधपुरा, हरपुर एलौथ, लगूनिया सूर्यकंठ, जितवारपुर, बहादुरपुर, मगरदही के प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराया गया है।