
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में कल 29 जून को पटना के गांधी मैदान में वक्फ बचाओ, दस्तूर बचाओ रैली आयोजित है। इस रैली में समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से छोटी-बड़ी गाड़ियों से करीब 10 हजार से अधिक लोग पटना जाएंगे।
जिले के चर्चित समाजसेवी सह एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि आज शाम से ही कार्यकर्ताओं का पटना जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।
उन्होंने कहा कि रैली में शिक्षाविद, छात्र, युवा, समाज के विभिन्न वर्ग के लोग, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है l उन्होंने कहा कि यह अल्पसंख्यक समाज की संपत्ति और अधिकारों पर सीधा कुठाराघात, और “असंवैधानिक” तथा “गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ” करार दिया।
उन्होंने वक्फ संपत्तियों की सरकारी निगरानी और 300 साल पुराने दस्तावेजों की अनिवार्यता को लेकर चिंता जताते हुए इसे अल्पसंख्यकों को दबाने की साजिश और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन करार दिया। कहा कि यह मोदी सरकार की मुस्लिम भावनाओं को आहत करने की कोशिश का हिस्सा है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर संविधान के अनुच्छेद 14 तथा 26 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि यह वक्फ संशोधन कानून मोदी सरकार की विफलताओं को छिपाने का एक जरिया है। जिसे हम कामयाब नहीं होने देंगे।