Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » जन सरोकार से जुड़े सवालों को सत्ता के आंखों में आंख डाल कर पूछने की प्रेरणा देते हैं जनकवि नागार्जुन : डाॅ प्रभात

    जन सरोकार से जुड़े सवालों को सत्ता के आंखों में आंख डाल कर पूछने की प्रेरणा देते हैं जनकवि नागार्जुन : डाॅ प्रभात

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar11/06/2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    संबोधित करते अतिथि व अन्य।

    ओइनी न्यूज नेटवर्क।

    समस्तीपुर । चाहे सत्ता कितना भी निरंकुश क्यों न हो, जनकवि नागार्जुन हमें जन सारोकार से जुड़े सवालों को सत्ता के आंखों में आंख डाल कर पूछने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के खिलाफ खुलकर लिखा। आज तो लिखने, बोलने यहां तक कि सवाल करने पर भी पाबंदी है। माहौल ऐसा है कि यदि आज नागार्जुन होते तो या तो उनकी हत्या कर दी जाती या जेल में बंद होते।

    जनकवि नागार्जुन के 114वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित नागार्जुन के साहित्य की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर के पुर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डाॅ प्रभात कुमार ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही।

    उन्होंने कहा कि चुनाव कभी भी क्रांति का आधार नहीं होता। चुनाव लड़ने वाले दल चुनाव के दौरान बात क्रांति की करते हैं मगर चुनाव में व्याप्त चालाकियों के शिकार हो जाते हैं। वे चुनाव जीतने केलिए जाति-धर्म आदि विघटनकारी तत्वों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने नागार्जुन का तुलना कबीर, विद्यापति जैसे कवि से करते हुए कहा कि जनकवि नागार्जुन को हिंदी साहित्य में जो स्थान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल सका।

    बताते चलें कि बुधवार को जन संस्कृति मंच (जसम) जिला कमिटी के बैनर तले सुविख्यात जनकवि नागार्जुन की 114वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नागार्जुन के साहित्य की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नागार्जुन जन्म दिवस समारोह सह संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। संगोष्ठी का संचालन जसम के जिला सह सचिव अरविंद आनंद ने किया। जनवादी लेखक संघ के जिलाध्यक्ष शाह जफर इमाम ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जनकवि नागार्जुन हमेशा संघर्षशील ताकतों के लिए प्रेरणास्रोत बनें रहेंगे।

    इस दौरान जलेस के काशीम सबा ने अपने स्व रचित गजल का पाठ किया। मौके पर विद्यानंद दास, सुनील कुमार दूबे, महावीर पोद्दार, ललन कुमार, रामबली सिंह, आइसा के सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह आदि ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    जनकवि नागार्जुन जयन्ती
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?