Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर
  • स्पेशल ट्रेन और टेंट के बहाने सुविधा का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा जरूरी है ट्रेनों में पर्याप्त सीट और ससमय परिचालन : संजय कुमार सिंह
  • पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं
  • सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री
  • चार नए श्रम संहिताओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • छात्रों, किसानो और आम लोगों के अभिनव प्रयोग व नवाचारों को मिलेगी नई उड़ान
  • विकलांग निर्वाचक किये जाएंगे मतदाता सूची में चिन्हित, जोड़े जाएंगे छूटे हुए नाम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं

पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar20/11/2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

विभिन्न जिलों में दवा दुकानों पर औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, 34 स्थानों पर छापेमारी 

बिना लाइसेंस संचालित दुकान में दवाएं सील

जांच करते अधिकारी।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 पटना। राज्य में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा दवाओं के अवैध निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा गुरुवार को विभिन्न जिलों में निजी दवा दुकानों पर सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान राज्यभर में कुल 34 स्थानों पर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में 17 से ज्यादा स्थानों पर अनियमितताएं पाई गई हैं। वहीं, बिना लाइसेंस संचालित एक दवा दुकान में दवाओं को सील किया गया है, जिसके आलोक में संबंधित दवा दुकानदार के विरुद्ध अभियोजन की कार्रवाई की जा रही है।

पटना, भोजपुर, सारण में संदिग्ध दवा बरामद :

मुरली फार्मा में जांच के दौरान एजिथ्राल-500 (Azithral 500) नामक संदिग्ध दवा भी पाई गई, जिस पर अंकित क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पा रहा था। उक्त दवा की एक स्ट्रिप को निर्माता कंपनी से प्रामाणिकता का सत्यापन कराने के लिए लिया गया है।

 वहीं, पॉपुलर से पांच दवाओं को उनकी प्रामाणिकता की जांच के लिए संबंधित निर्माता कंपनी को भेजा गया है। प्रारंभिक स्तर पर कंपनी ने इन दवाओं के अपने उत्पाद होने को लेकर संदेह व्यक्त किया है। दवाओं की तस्वीरों के मिलान में भी भिन्नता पाई गई है। कंपनी की विस्तृत जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भोजपुर जिले के पीरो स्थित रंजन मेडिकल एजेंसी में जांच के दौरान नारकोटिक श्रेणी की औषधि पाई गई है। इस संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।

वहीं, छपरा स्थित एक दवा दुकान में कुछ ऐसी दवाएं पाई गई हैं, जिनकी निर्माण अनुमति, औषधीय संरचना एवं लेबलिंग को लेकर संदेह है। इस संबंध में संबंधित निर्माता कंपनी से पत्राचार कर आवश्यक दस्तावेजों एवं तथ्यों का सत्यापन किया जाएगा।

18 जिलों में हुई कार्रवाई :

यह अभियान मुख्य रूप से पटना, मधेपुरा, पूर्णिया, भोजपुर, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सुपौल, सारण, औरंगाबाद, भागलपुर, गयाजी, बक्सर, कटिहार, कैमूर, मधुबनी और मुंगेर में चलाया गया।

पटना के जीएम रोड स्थित दवा प्रतिष्ठानों में विशेष जांच :

पटना के जीएम रोड स्थित सागर मेडिको, मुरली फार्मा और पॉपुलर नामक दवा प्रतिष्ठानों में विशेष जांच की गई। जिसमें सागर मेडिको से संदेह के आधार पर चार आयुर्वेदिक दवाओं के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि इनमें एलोपैथिक औषधीय तत्वों का मिश्रण तो नहीं किया गया है।

नहीं कराया गया रिकॉर्ड उपलब्ध :

मुरली फार्मा में जांच के दौरान दवाओं की खरीद-बिक्री एवं रिकॉर्ड के रखरखाव से संबंधित कई अनियमितताएं पाई गईं। प्रतिष्ठान द्वारा टीबी (क्षय रोग) के उपचार में इस्तेमाल होने वाली तीन दवाओं एवं एनआरएक्स (NRx) श्रेणी की एक दवा की बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके अतिरिक्त, दो अन्य दवाओं की खरीद से संबंधित रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं किए गए। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में शेड्यूल एच-1 का अनिवार्य रजिस्टर भी नहीं पाया गया। साथ ही, दवाओं की बिक्री से संबंधित अन्य रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं कराए गए।

राज्यभर में जारी रहेगा विशेष छापेमारी अभियान :

राज्य औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा सभी सहायक औषधि नियंत्रकों एवं औषधि निरीक्षकों को दवाओं के अवैध निर्माण, बिक्री तथा सरकारी दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित मामलों की निरंतर जांच करने का निर्देश दिया गया है।आगामी दिनों में भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान एवं औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

की जाएगी सख्त कार्रवाई :

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री, बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री, बिना अनुमति दवाओं के निर्माण, दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित अनिवार्य रिकॉर्ड का संधारण नहीं करने एवं औषधि संबंधी नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Health Department Health Ministry Bihar State Drug Control Department
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री

20/11/2026

गंगवारा स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एक हिस्से में संचालित होगा 100 शय्या वाले सदर अस्पताल

18/11/2026

विश्व मधुमेह दिवस पर मंडलीय रेलवे अस्पताल, समस्तीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 89 रेल कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

14/11/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर
  • स्पेशल ट्रेन और टेंट के बहाने सुविधा का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा जरूरी है ट्रेनों में पर्याप्त सीट और ससमय परिचालन : संजय कुमार सिंह
  • पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं
  • सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री

Recent Comments

  1. Dr. Sanjay Kumar on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  2. www.osombet-india.com on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  3. https://po-broker.in/ on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  4. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  5. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?