
दी प्रमुख श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी, की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
विभूतिपुर। बुधवार को बिहार सरकार के श्रम आयुक्त राजेश भारती के विभूतिपुर पहुंचने पर प्रखंड कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीडीओ सुनील कुमार ने पाग, चादर और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद श्रम आयुक्त ने विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की और सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
श्रम योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा :
श्रम आयुक्त ने बैठक के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र और निर्माण श्रमिकों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा अन्य श्रम योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की।
श्रम आयुक्त ने बताया :
इस दौरान उन्होंने प्रमुख श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए ₹5,000 से लेकर ₹20,000 तक की सहायता, मैट्रिक-इंटर में अच्छे अंक लाने पर ₹10,000 से ₹25,000 तक का नकद पुरस्कार, योग्य पंजीकृत कामगारों की पुत्रियों या महिला श्रमिकों के स्वयं के विवाह के लिए ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता, श्रमिक की सामान्य मृत्यु होने पर ₹2 लाख और दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹4 लाख तक का अनुग्रह अनुदान, महिला श्रमिकों को प्रथम दो प्रसव के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के 90 दिनों के समतुल्य वित्तीय सहायता, वहीं पुरुष कामगारों को प्रथम दो प्रसव के लिए ₹6,000 का पितृत्व लाभ, श्रमिकों को प्रतिवर्ष वार्षिक चिकित्सा सहायता के रूप में ₹3,000 तथा कौशल उन्नयन के उपरांत औजार खरीदने के लिए अधिकतम ₹15,000 तक की मदद, पेंशन योजना: न्यूनतम 5 वर्ष की सदस्यता और 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर श्रमिकों को ₹1,000 प्रति माह पेंशन का प्रावधान शामिल हैं।
उपस्थिति :
इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी राकेश कुमार, दूर देहात के सचिव आचार्य प्रभु नारायण झा, प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू, समाजसेवी श्याम किशोर कुशवाहा, पूर्व मुखिया शिवदानी प्रसाद सिंह, राजेंद्र रजक, माले अंचल मंत्री अजय कुमार, और माकपा अंचल मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने क्षेत्र के श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने और उनका शत-प्रतिशत लाभ दिलाने का संकल्प लिया।