300 छठ व्रतियों को दिये सूप, नारियल, वस्त्र आदि।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। प्रकृति पूजन व पर्यावरण संरक्षण की परंपरा के तहत सामाजिक समरसता और सहकारिता का उदाहरण सूर्योपासना एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा ही एक मात्र ऐसा पर्व है जिसमें अमीर–गरीब, जैसे विचारों को त्याग कर परस्पर सहयोग से पर्व मनाते हैं। सिविल सोसाइटी के चेयर मैन केशव किशोर प्रसाद ने शनिवार को छठ पूजन सामग्री वितरण के दौरान उक्त बातें कही।
ताकि अमीर–गरीब सभी मना सके पर्व :
उन्होंने कहा कि, यूं तो खुशी, उमंग, और पर्व त्योहारों पर सभी का समान हक है। सामाजिक प्राणी होने के नए हमारा दायित्व है कि पर्व की खुशी मनाने से पहले सुनिश्चित करें कि हमारे आसपास कोई पर्व की खुशी से वंचित नहीं रहे। दरअसल यही तो इस पर्व की खूबसूरती है कि, अमीर हो या गरीब कद्दू, आदी, हल्दी, ईंख, ओल, मूली, नारियल, नींबू आदि में से जो जिसके पास है वही बाँटता है और बेझिझक लेता है। ताकि अमीर–गरीब सभी मना सके पर्व और पर्व की खुशी महसूस कर सकें।
300 से अधिक छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण :
इसी क्रम में छठ पूजा के पावन अवसर पर ‘सिविल सोसायटी, समस्तीपुर’ के तत्वावधान में चेयरमैन केशव किशोर प्रसाद ने शहर के धुरलख स्थित भुईंधारा के पंचवटी चौक पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान 300 से अधिक छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल एवं फल आदि पूजा सामग्री का वितरण किया गया।
जरूरतमंद परिवारों को मिलती है सहूलियत :
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीओ राकेश कुमार ने सिविल सोसायटी के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि, छठ महापर्व सामाजिक समरसता, परस्पर सद्भाव, स्वच्छता और सेवा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज के वंचित और जरूरतमंद परिवारों को पर्व मनाने में काफी सहूलियत मिलती है।
नेतृत्व और उपस्थिति :
कार्यक्रम का नेतृत्व आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने रिटायर्ड एएसपी किशोरी महतो, रिटायर्ड ज्वाइंट कमिश्नर सुरेश महतो, अभिनव राज, सुमन सिन्हा, विपिन मिश्रा, संजीव कुमार सिन्हा, त्रिभुवन मिश्रा, आव्या श्री, शशांक रंजन, आदित्या राज, शीतांशु रंजन, प्रतीक राज, ऋतिक राज, रोहित कुमार एवं माधवी कुमारी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में छठ व्रती और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।