
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। दलसिंहसराय नगर परिषद वार्ड संख्या 01 में बीते दिनों हुई अगलगी की घटना के पीड़ित परिवार से मिलने, जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी के टीम के सदस्यों ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की, तथा समाजसेवी भाई राजू साहनी के द्वारा दिए जाने वाली राहत सामग्री व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया।
जिसमें करीब छ: माह केलिए खाने पीने के सामान, खाना बनाने का पुरा बर्तन सेट, वस्त्र व कुछ आर्थिक मदद आदि उपलब्ध कराया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले दिनों 25 मई उनके घर में आग लग गयी थी। इस अगलगी की घटना में घर में सोया दो मासूम बच्चे की भी जल जाने से मौत हो गयी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, सुविख्यात समाजसेवी राजू साहनी जी द्वारा, उन लोगों को करीब 25-30 हजार का सामान उपलब्ध कराया गया है। जिसमें राशन-बर्तन, वस्त्र, तथा खाना बनाने के लिए पुरा सेट बर्तन आदि शामिल है।
दुरभाष पर समाजसेवी राजू साहनी ने उनके आवास के निर्माण का काम दो दिनों में करा देने का आश्वासन दिया है। मौके पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि का बताना है कि, राजू साहनी के द्वारा अक्सर लोगों की सहायता की जाती रही है। जिसके बारे में उनलोगों को न्यूज चैनल और समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिलती थी, लेकिन आज उन्होंने देख भी लिया।
युवा समाजसेवी भाई राजु सहनी साहनी ने दुरभाष पर बताया कि, बीते एक सप्ताह से उजियारपुर प्रखंड व दलसिंहसराय प्रखंड के अलग अलग पंचायतों में हुई हादसे के पीड़त परिवार के लोगों से मिलने में उनके टीम के लोग व्यस्त थे। जिसके कारण इस परिवार से मुलाकात करने व राहत सामग्री उपलब्ध कराने में कुछ देर हो गयी है। इसके लिए उन्होंने खेद भी प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि मैं सेवक हूं। पीड़ितों व जरूरतमंदों की सहायता करना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक कर्तव्य है। जिसका मैं पालन करने का प्रयास कर रहा हूं। मेरी सेवा भावना किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित नहीं है। मैने गरीबी की मुश्किलों को झेला है। इसलिए नहीं चाहता कि कोई और उन मुश्किलों को झेले।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हालत काफी दयनीय है। अभी तक पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे, इतने कड़े धूप में अपना गुजर-बसर कर रहा है, मगर अभी तक इस परिवार को सरकारी सहयोग उपलब्ध नही कराया गया है। आने वाले एक से दो दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को आवास निर्माण के लिए एल्वेस्टर व सिंमेट का पिलर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
मौके पर मौके पर घुरण सहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम सहनी, रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पुर्व मुखिया उमेश साहनी, बैजनाथ सहनी, मजनू सहनी, महेश्वर सहनी, सुजित कुमार, संजीत सदा, रामवृक्ष सदा, रामप्रवेश सदा, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, शंकर सदा, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद पासवान, गीता देवी, हरेंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पिड़ित परिवार व स्थानीय लोग मौजूद थे।