
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक की टीम को अनुमंडल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह नुक्कड नाटक टीम कपि शिव शिक्षा सेवा आश्रम समस्तीपुर के निर्देशन में जिला के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन एवं किसान मजदूर को बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देगी तथा उन्हें जागरूक करेगी।
साथ ही इन योजनाओं का आमजन मजदूर मिस्त्री वर्ग के लोग किस तरह से लाभ लेंगे इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। श्रम संसाधन विभाग पटना के निर्देशानुसार कपि शिव शिक्षा सेवा आश्रम समस्तीपुर के निर्देशन में नुक्कड नाटक की टीम गांव गांव में घूम कर लोगों को जागरूक करेगी।
इस अवसर पर आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, कपिशिव शिक्षा सेवा आश्रम के सचिव हरिवंश कुमार, औसेफा के निर्देशक देव कुमार सहित बडी संख्या में समाजसेवी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।