
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
दलसिंहसराय । मंगलवार को नगर परिषद् दलसिंहसराय अन्तर्गत गोला पट्टी में पिछले दिनों तेली साहू समाज के सरदार गंज रोड स्थित किराना व्यवसायी अर्जुन साह जी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर हुए गोली कांड की घटना के विरोध में तेली साहू समाज की एक बैठक हुई। जिसमें तेली साहू समाज के प्रदेश के नेता नरेश साहू, मुकेश कुमार नंदन, जवाहर साह, सुरेश साह शामिल हुए।
इस अवसर पर सबसे पहले उन्होंने पीड़ित किराना व्यवसायी अर्जुन साह के घर पर जाकर घटना की जानकारी ली और पीडितों का कुशल क्षेम जाना। इस घटना पर नाराजगी जताते हुए नेताओं ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
तदुपरांत उन्होंने गोला पट्टी में बैठक का सभी व्यवसायियों से एकजुटता का परिचय देने का अनुरोध किया। इस दौरान डाॅ गोपाल गुप्ता ने कहा कि व्यवसाय व्यवसाय एंव व्यवसायियों की सुरक्षा जरूरी है।
इस अवसर पर श्रवण साह, डाॅ. गोपाल गुप्ता, गोविंद मृणाल, रंजीत साहू, खाद्यान व्यवसायी संघ के उपाध्यक्ष सुनील साह, दीपक कुमार, उमाशंकर साह, चंद्रशेखर साह, शंभु साह, जसवंत गुप्ता, रंजीत साह, अंजनी साह, विशाल गुप्ता, जिला परिषद सदस्य सुनीता शर्मा, मनीष वर्णवाल, जमील अख्तर, मो जाबीर, उमेश प्रकाश, जय सिंह राजपूत, रोहित पोद्दार, सहित कई व्यवसायी मौजूद थे।