
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 02-06 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हलाकि इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4 से 9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।