
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । बच्चों का क्या उन्हें तो मस्ती करते का सिर्फ माहौल और बहाना चाहिए होता है। बात जब खाने पीने की हो तो बात ही क्या है उनका बचपन निखर कर सामने आ जाता है।
मंगलवार को सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रूप के मूसापुर, भुईंधारा, जितवरिया, मोहनपुर रोड और नकटा शाखाओं में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब सिटी सेंट्रल स्कूल के सभी शाखाओं में मौसमी फलों के महत्व पर आधारित तरबूज तरंग ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौसमी फलों के महत्व के बारे में बच्चों का ज्ञानवर्धन करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में निबंध, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, और भाषण के माध्यम से बच्चों ने गर्मी के मौसम में तरबूज का महत्व, और तरबूज खाने के फायदे के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि हर मौसम में अलग-अलग प्रकार के फल बाजार में उपलब्ध होते हैं। दरअसल ये मौसमी फल हमारे लिए प्रकृति की अनुपम भेंट हैं, जो हमें मौसम के कुप्रभावों से बचाते हैं। आज के समय में बच्चे जंक फूड से परहेज करें और मौसमी फलों का सेवन करें तो उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को तरबूज में पाये जाने वाले विटामिन और पोषक तत्वों के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की प्रचूरता वाला यह फल हमारे शरीर को ठंडा रखने में बडी भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर हरा तथा लाल रंग की पोशाक में सजे छोटे-छोटे बच्चे तरबूज के रंग में रंगे दिखे। स्कूल के वरीय प्राचार्य डॉ सी के ठाकुर, प्रधानाचार्य सुप्रिया कुमारी, मुल्लथारा के करुणाकरण, मनीष कुमार, रूपांजलि कुमारी, शिक्षिका अंकिता कुमारी, अनुराधा कुमारी, श्याम चैरसिया, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, राधेश्याम ठाकुर, मनीष भारद्वाज और खुशी कुमारी की मौजूदगी में कार्यक्रम को संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे स्वेच्छा कौशल,आराध्या अन्वी, जानवी ,महिमा मुस्कान, लक्ष्मी, हर्षित, सानवी प्रिया, शिवेन ,आराध्या राज विवान, साक्षी, प्रेरणा प्रिया अंकित इत्यादि सभी बच्चों ने इस गतिविधि में आनंद लिया। अंत में बच्चों और शिक्षकों ने तरबूज का भरपूर आनंद लिया ।