
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
दलसिंहसराय। नगर क्षेत्र के सरदार गंज मे बीते दिन हुए गोली कांड के परिपेक्ष्य में उजियारपुर सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नगर परिषद दलसिंहसराय के गोला पट्टी स्थित तेली समाज के किराना व्यवसायी अर्जुन साह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित के पिता अर्जुन आनंद एवम् पीड़ित अनुराग आनन्द से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं हर संभव प्रशासनिक मदद का भरोसा दिया। साथ ही दुख की इस घड़ी मे साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को एक जुट होने की भी अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने कड़े शब्दों मे समस्तीपुर जिले मे बढ़ रही अपराधिक घटना को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की एवम् शीघ्र ही प्रशासन को दुरूस्त करने का आश्वासन दिया और व्यापारियों को सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध होने की बात कही।
मौके पर समस्तीपुर भाजपा के दक्षिणी जिला अध्यक्ष शशिधर झा एवं उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम सहनी,विधान पार्षद तरुण चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक शील कुमार राय, पूर्व उपाध्यक्ष पंचायती राज मंच के सुरेश साह,दीपक कुमार, डॉ. गोपाल कुमार, सुनील साह, चंद्रशेखर साह, साहू शेखर प्रसाद, गोविन्द मृणाल, अमन कुमार एवम् काफी संख्या मे अन्य लोग उपस्थित थे।