
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । इसीआरएमसी ने मंगलवार को एकीकृत पेंशन प्रणाली (यूपीएस) के कार्यान्वयन के खिलाफ काला दिवस मनाया। इस क्रम में कारखाना स्टोर शाखा के कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। इस बाबत कारखाना स्टोर शाखा के शाखा सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि यूपीएस उल्टा पुल्टा स्कीम है जो कि कर्मचारी के लिए न्याय संगत नहीं है। चेतावनी देते हुए उन्होने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे।
कर्मचारियों का मानना है कि यूपीएस में गारंटीकृत पेंशन की कमी, महंगाई राहत में अनिश्चितता, और परिवार पेंशन में सीमित प्रावधान जैसे मुद्दे हैं, जो उनके भविष्य को असुरक्षित बनाते हैं। वे सरकार से अपील करते हैं कि वह उनके हितों को प्राथमिकता दे और ओपीएस को पुनः लागू करे, जो कर्मचारियों और उनके परिवारों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करता है। इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कारखाना स्टोर के अध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त शाखा सचिव जुगेश चैरसिया, मुकेश कुमार, प्रमोद यादव, अमरनाथ कुमार, हरिनंदन पासवान, रामनरेश राय, सत्यजीत कुमार राजीव रंजन इत्यादि कर्मचारी मौजूद थे।