
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
बिथान । प्रखंड क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पदस्थापित शाखा प्रबंधक हर्ष कुमार का रोसड़ा स्थानांतरण हो गया है। इस अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक कर्मियों, सीएसपी संचालकों एवं ग्राहकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अपने दस महीने के कार्यकाल में हर्ष कुमार ने अपने उत्कृष्ट कार्यशैली, मधुर व्यवहार एवं जनसमर्पित दृष्टिकोण से ग्राहकों व सहकर्मियों में अलग पहचान बना ली थी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के सहायक प्रबंधक शशि भूषण प्रकाश ने की। उप शाखा प्रबंधक मनीष कुमार चैधरी सहित अन्य कर्मियों ने उन्हें मिथिला परंपरा के अनुरूप पाग, चादर, अंगवस्त्र एवं बुके आदि भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप शाखा प्रबंधक मनीष कुमार चैधरी ने कहा कि विदाई या जुदाई शब्द बड़ा ही मार्मिक होता है। लेकिन परंपरा हर किसी को निभानी पड़ती है।
सरकारी सेवा में आने वालों की स्थानान्तरण तो सुनिश्चित होता है। कार्यक्रम संबोधित करते हुए उप शाखा प्रबंधक ने कहा कि शाखा प्रबंधक के 10 महीने के कार्यकाल में मैंने कभी भी उन्हें हतोत्साहित होते नहीं देखा।
मुस्कुराहट और सम्यता के साथ ग्राहकों व कर्मियों के साथ बात करना इनके आदत में सुमार थे। वे अपने अनुभव के आधार पर मुश्किल परिस्थितियों में भी शांत रहकर काम करते रहते थे। उन्होंने शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण को एक अपूर्णीय क्षति बताते हुये हार्दिक शुभकामनाओं सहित विदाई दी।
मौके पर दिनेश कुमार, लालन प्रसाद यादव, सहायक प्रबंधक शशि भूषण प्रकाश, लिपिक संतोष कुमार, सीएसपी संचालक रीना कुमारी, पूनम कुमारी, राकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, कृष्णा देवी, पिंकी कुमारी, चन्द्रविजय कुमार, प्रदीप कुमार छेदी, संगम कुमार समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।