
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/वारिसनगर । वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के पुरनाही डाकघर के निकट भाकपा माले के वारिसनगर एवं खानपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जिला स्थायी कमेटी सदस्य जीवछ पासवान, वारिसनगर प्रखंड सचिव रामचन्द्र पासवान एवं खानपुर प्रखंड सचिव सत्यनारायण महतो की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकी हमला में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। तदुपरांत अपने संबोधन में केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉ० मंजू प्रकाश ने कहा कि पिछले किसी भी समय की तुलना में देश के ऊपर फासीवादी ताकतों की हमला बढ़ता जा रहा है । अम्बेडकर और भारत के संविधान को मोदी की सरकार तार-तार करने पर तुली है ।
बिहार में चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री का लगातार दौरा होने लगा है पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित समुदाय को आपस में बांट कर संविधान को ध्वस्त करने का सपना फासीवादी ताकतें देख रही हैं । बिहार की जनता मोदी से जबाब चाहती है कि तामिलनाडू में 69 प्रतिशत आरक्षण दिया जा सकता है तो बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव को केंद्र के नौवें अनुसूचि में शामिल क्यों नहीं किया गया है । पान समुदाय और लोहार जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा क्यों समाप्त कर दिया गया है।
बैठक में जिला सचिव उमेश कुमार, महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी फूलबाबू सिंह, जिला स्थायी कमेटी के सदस्य अमित कुमार, आदि ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की सामना मजबूत संगठन निर्माण करके किया जा सकता है। इस कडी में हमारी पहली जिम्मेदारी है कि हर बूथ पर बी.एल.ए. नियुक्ति किया जाय। भाजपा-जेडीयू के द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर मतदाता सूची में हेराफेरी की संभावना बढ़ गई है। इस पर पैनी नजर रखने की जरूरत है।
बैठक में जिला कमेटी सदस्य महेश कुमार सिंह, संजीत पासवान, सुनील कुमार राय ,सुशील कुमार सिंह,रामप्रीत पासवान, नंदकिशोर राय, चंन्देश्वर यादव, उमेश महतो, सुरेन्द्र राय, देवेंद्र ठाकुर, चंद्रवली पासवान,प्रदीप पासवान, शशि कुमार सिंह, जितेंद्र कुशवाहा,रामनाथ साह, रामविनय पासवान, पांचू राम, राम कुमार राय, रामसेवक साह,कृष्णदेव शर्मा, शांति देवी,जगतारण देवी,श्यामसुन्दर देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
