
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
दलसिंहसराय। नगर परिषद क्षेत्र के बाजार समिति रोड में दुर्गा मंदिर के सामने रविवार को एक घर में आग लग गई। आगलगी की इस घटना में कपड़े और बर्तन के साथ साथ घर में सो रहे शंभू मांझी और फूलो देवी के दो बच्चे जल कर मर गए।
घटना की जानकारी मिलते ही श्री राजेंद्र प्रसाद ट्रस्ट के सचिव गिरीश सर्राफ के नेतृत्व में सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर अमित मालाकार, संजय ठाकुर और चंदन पोद्दार के अलावा ट्रस्ट के सदस्यों में फाउंडर डॉ संजीव प्रकाश, उपाध्यक्ष रोहन प्रकाश, सह सचिव आकाश आनंद के साथ अजीत कुमार साह, विजय कुमार साह, सुभाष कुमार सोनी, पवन कुमार, गुड्डू ठाकुर, आनंद कुमार सोनी, संतोष कुमार, मनोज कुमार सोनी भी मौजूद थे।
इस दौरान जहां अमित मालाकार के हाथों पीड़ित परिवार को जहां आर्थिक सहायता और खाने की सामग्री उपलब्ध कराया गया। वहीं आनंद कुमार ने खाने के बर्तनों और ट्रस्ट ओर से कपड़े की व्यवस्था की गई। इस अवसर ट्रस्ट के सदस्य अजीत साह उर्फ छोटू ने गृह निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस क्रम में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जाहिर करते हुए ट्रस्ट के सदस्यों ने यह भी आश्वासन दिया कि श्री राजेंद्र प्रसाद ट्रस्ट आगे भी जरूरत पड़ने पर उनके साथ खड़ा रहेगा।
बताते चलें कि ट्रस्ट के संस्थापक राजेंद्र बाबू का विगत 08 मई 2025 को उनके आवास पर निधन हो गया था। उन्हें अपना प्रेरणा मानते हुए यह ट्रस्ट समाज के कुछ युवाओं के सहयोग से जन भागीदारी से जरूरतमंदों की मदद करता है।