
ओईनी न्यूजनेटवर्क।
समस्तीपुर। सोमवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अनुमंडल परिसर समस्तीपुर स्थित डाॅ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भुपनेस्वर राम की अध्यक्षता में सम्पन्न इस समारोह में सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

तदुपरांत अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री राम ने कहा कि मनुष्य पहलं स्वयं से संघर्ष कर शिक्षा प्राप्त करें, ज्ञान हासिल करे। फिर संगठित होकर संघर्ष करें, तभी समाज का विकास संभव है।
इसके पुर्व उद्घाटनकर्ता जिला प्रभारी पदाधिकारी समस्तीपुर विनय तिवारी, मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम समस्तीपुर अनिता राम आदि ने परंपरानुसार समारोह का उद्घाटन किया। श्री राम ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक, आर्थिक, और शैक्षणिक उन्नति से ही हमारा विकास संभव है। इसीलिए बाबा साहेब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित हो, और संघर्ष करो।
इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने बाबा साहेब की एक अन्य उक्ति को उद्धृत करते हुए कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दुध है, जो जितना पियेगा वो उतना दहारेगा कह कर बाबा साहेब ने शिक्षा के महत्व और इसके फायदे को स्पष्ट कर दिया था।
मौके पर सिविल सर्जन समस्तीपुर सदर संजय कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान, सशक्त स्थायी समिति सदस्य धिरज कुमार शर्मा, गौतम कुमार, रंजित कुमार दास, नरेश रजक, जवाहर लाल राम, विरेन्द्र रजक, राजेश्वर राम,
अरविन्द्र कुमार राम, कैलाश रजक, दिलिप राम, धर्मेन्द्र पासवान, आनन्दी राय, विद्या भूषण प्रसाद, संजय कुमार पासवान, शिवपूजन ठाकुर, सुशील कुमार जादव, धमेन्द्र मेहता, अच्छेलाला साह, विशेश्वर बैठा,योगेन्द्र बैठा, बनारसी ठाकुर, दिलीप कुमार, रामाश्रय राय, राम नारायण राम, एखलाकुर रहमान सिददीकी, उमेश राय, संजीत राम, मीना देवी, आदि मौजूद थे।