
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
विभूतिपुर । प्रखंड के सिंघियाघाट स्थित जनता महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क शिक्षण संस्थान शहीद संजीत स्मृति क्लब द्वारा शहीद संजीत कुमार की 20 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह मेगा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सबसे पहले मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी विभूतिपुर रणधीर रमन और अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मुजफ्फरपुर श्रवण कुमार के साथ अमरदीप कुमार, सचिन कुमार, खुशबू कुमारी, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर तथा शहीद संजीत के फोटो पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा, मेगा सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
इसके पुर्व महाविद्यालय परिसर में 500 छात्र – छात्राओं के बीच एक मेगा टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान उक्त मेगा टेस्ट में अव्वल आने वाले 30 लड़के और 15 लड़कियों को गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस क्रम में दोनों वर्ग में प्रथम रहने वाले क्रमशः छोटू कुमार (बनहैती) और नेहा कुमारी (संजीत एंड फ्रेंड्स क्लब, समस्तीपुर) को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उपहार स्वरूप मेडल, मोमेंटो और एक – एक साइकिल भेंट की गई।
बालक वर्ग में दूसरा स्थान मनीष कुमार, तीसरा स्थान आशीष कुमार, चैथा स्थान नीतीश कुमार और पांचवा स्थान आशुतोष कुमार ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में दूसरा स्थान ज्योति कुमारी, तीसरा स्थान सरोजनी कुमारी, चैथा स्थान किरण कुमारी और पांचवा स्थान नीतू कुमारी ने प्राप्त किया। इन सभी को तथा शेष सभी प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो और बुक से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित क्लब के सभी सफल सदस्यों और वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। साथ क्लब संचालन तथा टेस्ट संचालन में अहम भूमिका निभाने हेतु मनीष कुमार पंडित (दारोगा, बखरी), टीटीई समस्तीपुर अजय कुमार, एकाउंटेंट समस्तीपुर पंकज कुमार, टीटीई कोलकाता हीरालाल, शाहनवाज, टीटीई लखनउ राहुल कुमार, रेलवे मुंबई अमर कुमार, योजना सहायक बेगूसराय दीपक कुमार, ऑडिटर बेगूसराय मनीष कुमार, राजस्व कर्मचारी आरा सुमंत कुमार, एएसओ पप्पू कुमार, एवं प्रमोद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एसओ चंदन कुमार, कुंदन कुमार, संतोष कुमार, प्रीति प्रिया, खुशबू कुमारी, डाक सहायक प्रियंका कुमारी, आरओ विभूतिपुर योगेश कुमार को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा शहीद संजीत को याद करते हुए उनके द्वारा बताए पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया गया तथा सफलता तलाशने की नई नई तरकीब बताया गया। सचिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का संचालन क्लब के संस्थापक तथा शहिद संजीत के अनुज अमरदीप कुमार ने किया।
मौके पर राम यतन प्रसाद, शिक्षाविद तथा शहीद संजीत भैया के सहपाठी दीपक कुमार, राम पुकार सिंह, नवीन कुमार, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, जनता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री राम पदार्थ महतो, प्रेमचंद कुमार, राजेंद महतो, महेंद्र महतो, उपेंद्र महतो, नव नियुक्त शिक्षक सुधांशु कुमार, सिराज आलम, कृष्ण कुमार, रंजन कुमार, अनिल कुमार, शोभित कुमार, अजीत कुमार आर्यन, शंकर ठाकुर, रेलवे में विभिन्न पदों पर कार्यरत अरुण, अमरेश, शिवानंद, अमन, मनीष, सुबोध,सुजीत, राजा, जय प्रकाश, ओम प्रकाश, कंचन, प्रवीण, रंजीत, कृष्ण, रंजीत, अमरदीप, विनय, सुरेन्द्र, विकास, शशि प्रकाश, मुकेश, लड्डू लाल, स्वाति कुमारी, राघवेंद्र पांडे, सरोज कुमार, श्याम कुमार, दीपक प्रकाश, रानी कुमारी, रीना कुमारी, प्रज्ञा, ममता, गीतांजलि, काजल प्रिया, डॉ दिलीप कुमार, शतीश कुमार, प्रभात, अमित कुमार विद्यार्थी, अजय रंजन, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।