
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा । स्थानीय प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाईप एक पूसा के परिसर में कस्तूरबा गांधी जयंती समारोह सह प्रवेशोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें उपस्थित स्थानीय प्रखंड के प्रमुख रविता तिवारी ने अपने संबोधन में छात्राओं से कहा कि कस्तूरबा गांधी भारतीय स्वतंत्रता व जन कल्याण के लिए समर्पित थी। उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थी के विकास में विद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
जहां सामाजिक और भावनात्मक विकास के अवसर मिलते हैं। साथ ही व्यक्तित्व एवं बुद्धि कौशल क्षमता को बढ़ावा मिलता है। जिससे चरित्र का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को ध्यान केंद्रित कर अध्ययन करना चाहिए। जिससे वे जीवन के अहम मुकाम को हासिल कर सकती हैं। बुनियादी अभ्यास शाला विद्यालय पूसा के प्रभारी प्राचार्य दिपक कुमार ने कहा कि छात्रों के प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। परिश्रम से ही सफलता कदम चूमती है।
इस दौरान टाईप एक आवासीय विद्यालय से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित शिक्षिका पुनम देवी ने जंयती से जुड़ी जानकारी दिया। इस अवसर पर पंसस दिनेश राय, रविन्द्र स्वरुप, राधा कुमारी, महेश कुमार, सहित सभी छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित थे।