
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में कहीं-कहीं अगले 24 घंटे में हल्की वर्षा या बूंदा-बूंदी हो सकती है। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ अब्दुल सत्तार ने उक्त जानकारी देते हुए कहा है कि इस स्थिति को देखते हुए किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि गेहूं की कटाई एवं कृषि कार्यों में सावधानी बरतें। मौसम के अनुसार कटे हुए गेहुं को सुरक्षित कर लें, और तदनुरूप दौनी कर भंडारन कर लें।