
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। गुरुवार राजकीयकृत बालिका उच्च, काशीपुर,समस्तीपुर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित सखी ऑन्स स्टॉप सेंटर से जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र साहू, ओसीएस केंद्र प्रशासक श्रीमती कुमारी ज्योति अर्चना, ओसीएस एमटीएस संजय कुमार, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, की जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति कुमारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुमारी ज्योति अर्चना ने विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर बच्चियों साथ चर्चा की उन दिनों अपने स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करे, स्वच्छता का विशेष ध्यान कैसे दे और मिथ को दूर करे इसके साथ ही उन्होंने महिला हिंसा, जेंडर आधारित हिंसा, साइबर क्राइम, किशोरी सुरक्षा और बाल विवाह, नैतिक मूल्यों पर किशोरियों को संवेदित किया गया, साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 और किशोरी हेल्प लाइन नंबर अः181 के बारे में बताया।
अपने संबोधन में जितेंद्र साहू ने बच्चो की शिक्षा सुरक्षा पर अपने विचार रखे, विद्यालय की प्रधानाध्यापक शोभाकांत ने नैतिक शिक्षा पर बच्चो का ज्ञानवर्धन किया।
जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र की सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति कुमारी ने बच्चो को बाल अधिकार पर चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। वहीं दीप्ति कुमारी ने बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकथाम पर कानूनी जानकारी दी। विद्यालय के शिक्षकगण एवं सभी छात्राएं उपस्थित रही।