
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/उजियारपुर । जिले के दलसिंहसराय प्रखंड स्थित हरिशंकरपुर गांव में अगलगी की घटना के शिकार हुए परिवारों के बीच जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम के सदस्यों ने एकबार फिर आग से तबाह परिवारों की मदद की। इस क्रम में उन्होंने रविवार को अग्नि पीड़ित सभी 06 परिवारों के बीच रासन, बर्तन, वस्त्र, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामान पहुंचाया।


इस दौरान प्रत्येक परिवार को प्रति परिवार 02 बैग चावल, 10 किलो मसुर दाल, 02 क्विंटल आलू, 05 किलो नमक, 05 लीटर सरसों तेल, 02 किलो मसाला, 01 किलो सत्तू, 03 किलो चुड़ा, 01 किलो गुड़, 06 सेट साड़ी, 06 सेट गमछा, 06 सेट गंजी, कड़ाही, तवा, पतीला चम्मच, सहित 10 पीस का बर्तन सेट, सर्फ, साबुन समेत अन्य सामान दिए गये।


घटना के संबंध में अग्निपिड़ित परिवार की महिला राधा देवी ने बताया कि उनके घर के बगल से 11 हजार वोल्ट बिजली का तार गुजरा है। जिसमें हुई शॉर्ट सर्किट से उनलोगों के घरों में आग लग गयी। जिसकी सुचना मिलने के बाद भाई राजू सहनी की टीम ने करीब 60-70 हजार रूपए मुल्य का जरूरत का सारा सामान दिया है। भाई राजू ने भी फोन पर लोगों का हाल जाना और उन्हें आगे भी हर जरूरत में साथ रहने का भरोसा दिलाया।


श्री सहनी ने संवाददता को बताया कि उन्हें खबर के माध्यम से इस घटना की सुचना मिली, जिसके अनुसार अगलगी की घटना में, राधा देवी, विभा देवी, जुली देवी, मिंटू देवी, शिवकुमारी देवी व खुशबु कुमारी के घर सारे सामान सहित जल कर खाक हो गये। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने, अपने टीम के लोगों को, तत्काल मदद उपलब्ध कराया है। आने वाले दिनों में भी वह उस परिवार के साथ हैं, और उनलोगों की सहायता आगे भी की जाती रहेगी।



बताते चलें कि युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के द्वारा विगत दो माह में ही करीब 03 दर्जन से भी अधिक विभिन्न घटनाओं के पिड़ित परिवारों के बीच लाखों रूपये की खाद्य सामग्री तथा 50 हजार से भी अधिक नकद सहायता उपलब्ध करा चुके है। वहीं आधे दर्जन से अधिक गरीब के बेटियों की शादी भी करा चुके हैं।


मौके पर भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम सहनी, श्रीराम सहनी, रामश्रेष्ठ सहनी, सुजित कुमार, चन्दन सहनी, अधिवक्ता चंद्रकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, सुखलाल सहनी, नकुल सहनी, मदन सहनी, बटोरन सहनी सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय समाजसेवी राजू सहनी के टीम मेंबर मौजूद थे।
