
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । आजादी के इतने सालों में भी हम बिहारियों को न तो अच्छी शिक्षा, चिकित्सा और न ही बिजली पानी की समुचित व्यवस्था सरकार दिला सकी है। अब हम बिहारियों को भी अरविंद केजरीवाल के दिल्ली माॅडल की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव गुरूवार को समस्तीपुर में आयोजित एक सभा के दौरान उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि हमें भी विश्वस्तरीय मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा, मुफ्त बिजली, महिलाओं को मुफ्त यात्रा, सरकारी सुविधाओं का होम डिलीवरी, चाहिए। एक ईमानदार सरकार चाहिए जो पूंजीपतियों के लिए नहीं बल्कि आम जनता के लिए काम करें।
बताते चलें कि गुरूवार को आम आदमी पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम बिहार में भी केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव एवं प्रदेश महासचिव केशव किशोर प्रसाद, एंव प्रदेश संगठन महामंत्री गणेश दत्त के नेतृत्व में पार्टी के बैनर पोस्टर से सुसज्जित सैकड़ों मोटर वाहन, प्रचार गाड़ी एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ समस्तीपुर पहुंचा। जहां समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने सभी का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान सबसे पहले यात्रियो का जत्था एके पैलेस विवाह भवन धुरलक से भुईधारा सोनवर्षा होते हुए समस्तीपुर एसडीओ आफिस पहुंचा, जहां बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं जननायक देशरत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पैदल यात्रा प्रारम्भ हुई। जो ओवर ब्रिज होते हुए लक्षमी टाकिज चैक पर स्थित शहीद-ए-आजम भगतसिंह स्मारक पर माल्यार्पण के साथ नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया।
नुक्कड़ सभा बाद पैदल जनसंपर्क यात्रा गणेश चैक, गोला रोड, होते हुए स्टेशन के निकट स्थित गांधी स्मारक पर माल्यार्पण एवं नुक्कड़ सभा के साथ संपन्न हुआ। नुक्कड़ सभा में प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने जनता से मुख्य रूप से समस्तीपुर जिला के मुद्दों को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा समस्तीपुर में चीनी मिल, जुट मिल, पेपर मिल, एवं मसाला उत्पादन के लिए कभी यह जिला विश्व प्रसिद्ध था। सरकारी उदासीनता के कारण सभी प्रायः मृत हो चुकें हैं।
वहीं समस्तीपुर जाम की समस्या से त्रस्त है और विधायक, सांसद, सरकार सभी झुठी पीठ थपथपा रहे हैं। जनमत की सम्पूर्ण आशा और आकांक्षा आज आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल जी से जुड़ी है। आप तमाम जनता जनसमर्थन देकर आम आदमी पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किजिए। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहु, प्रदेश महिला अध्यक्ष रूवी कुमारी, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष उमादफ्तुआर, निरेंदु रक्षित, मनोज कुमार, साक्षी कुमारी, किशन लाला, जावेद, सईदुर रहमान, आदि उपस्थित थे।