
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । प्रचंड धूप और पछिया हवा से मुश्किलें बढ सकती हैं। अगले 5 दिनों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 27 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार

पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में साफ आसमान के साथ मौसम के शुष्क बने रहने की सम्भावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिसके कारण अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास एवं न्यूनतम तापमान में भी हल्की वृद्धि के साथ 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


सामान्य से अधिक तापमान एवं हवा में नमी के कारण प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी रहने की सम्भावना है। पूर्वानुमानित अवधि में अगले दो दिनों तक औसतन 4 से 8 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा उसके बाद पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। 27 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी अधिक रह सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में मौसम वैज्ञानिकों ने हीट बेव को देखते हुए घर से निकलने में पूर्ण सतर्कता बरतने की सलाह दी है।


