
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के जांबाज सैनिकों के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
हाथों में तिरंगा और ओठों पर गगनचुंबी वंदे मातरम्, भारत माता की जय आदि नारे के साथ एनडीए कार्यकर्ताओं का जत्था प्रखंड के गंगापुर हॉस्पिटल चौक से शहीद खुदीराम बोस स्मारक पर पहुंचा। जहां स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम बलिदानी खुदीराम बोस को माल्यार्पण कर नमन करते हुए तिरंगा यात्रा संपन्न हो गया।
मौके पर नवल किशोर चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद तौसीफ़, शिवचन्दर पासवान, रतन कुमार, दौरिक पासवान, लोजपा (रा) प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम कुमार जायसवाल ध्रुव पाठक देवेंद्र कुमार, व्यास जी अमरेश मिश्रा, सूर्य कुमार पासवान, अरुण शर्मा, धर्मेन्द्र राय, अमन कुमार, धर्मेंद्र पासवान आदि मौजूद थे।