
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा। किसान खेती से जुड़े अपनी समस्या को विभाग के पदाधिकारी व कृषि समन्वयक के समक्ष रखें। ताकि उसका समाधान हो सके। प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम के दौरान किसानो को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने समन्वयक व पदाधिकारियों से कहा कि किसानों को सही समय पर बीज उपलब्ध कराया जाए। ताकि किसान ससमय कृषि कार्य निपटा सकें और उनके फसलों का सही उत्पादन हो सके। साथ ही समय समय पर इसमें आने वाले कठिनाईयों से उन्हें अवगत कराया जाय जिसको लेकर सार्थक पहल किया जा सके।
बताते चलें कि प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन को किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार रवि व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान उपस्थित प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए खास कर महिला किसानों को खेती के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती से जुड़ी अपनी समस्याओं को लेकर जागरूक होना चाहिए। जिसके निराकरण से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
इस दौरान प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने फ़सल में लगने वाले रोग व उसके लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी। उन्होंने ने पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक एवं जैविक बिधि से खाद बनाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक राकेश कुमार ने किया। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखर कुमार मधुकर, प्रशिक्षक एटीएम सुशिल कुमार कुशवाहा, प्रखंड बीससुत्री अध्यक्ष सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंधीर कुमार, रंजीत कुमार शर्मा, अमित राय, आदित्य पांडेय, जिविका के ईंन्द्रकांत क्रांति सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष किसान उपस्थित थे।